प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

वार्षिक रिपोर्ट 2025–26 के अनुसार 2005-14 और 2014-24 के बीच मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के मामलों में कुर्क की गई संपत्तियों में 23 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

  • मनी लॉन्ड्रिंग यानी धन शोधन वह प्रक्रिया या क्रियाकलाप है जिसमें आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन को छिपाकर उसे वैध (कानूनी) वित्तीय प्रणाली में शामिल किया जाता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर तीन चरणों में पूरी होती है, जिसके बाद यह धन कानूनी रूप से उपयोग योग्य बन जाता है। ये तीन चरण निम्नलिखित हैं:
    • प्लेसमेंट: आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन को अलग करना।
    • लेयरिंग: धन के स्रोत को छुपाने के लिए कई लेनदेन करना।
    • इंटीग्रेशन: धन को वैध स्रोत से अर्जित किया हुआ दिखाना। 

वार्षिक रिपोर्ट के अन्य मुख्य निष्कर्ष

  • धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के तहत प्रदर्शन: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में लगभग 93–94% की उच्च दोषसिद्धि दर बनाए रखी है।
  • भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत कार्रवाई: इस अधिनियम के तहत ₹2,178.34 करोड़ की संपत्तियों को जब्त  किया गया है।

PMLA के तहत अभियोजन को पूरा करने में ED के समक्ष बाधाएं

  • अभियोजन (मुकदमा) चलाने के लिए स्वीकृति की आवश्यकता: दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 197  (अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 218) के तहत अभियोजन के लिए पूर्व स्वीकृति जरूरी होती है, जिससे प्रक्रिया में देरी होती है।
  • विशेष अदालतों की सीमित उपलब्धता: PMLA के तहत विशेष अदालतें मुख्यतः महानगरों और टियर-I शहरों में केंद्रित हैं, जिससे अन्य क्षेत्रों में मामलों के निपटान में कठिनाई होती है।
  • वित्तीय जांच की जटिलता: मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में विस्तृत फोरेंसिक विश्लेषण की आवश्यकता होती है, जिसे एकत्र करने और न्यायालय में सिद्ध करने में काफी समय लगता है।
  • अन्य देशों से सहयोग में देरी: अन्य देशों से जानकारी प्राप्त करने के लिए भेजे गए अनुरोध  कानूनी जटिलताओं और कुछ देशों की अनिच्छा के कारण देर से पूरे होते हैं। 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बारे में

  • स्थापना: इसकी स्थापना 1 मई, 1956 को विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम, 1947 (FERA) को लागू करने के लिए आर्थिक कार्य विभाग के तहत "प्रवर्तन इकाई" (Enforcement Unit) के रूप में की गई थी।
    • वर्तमान में, यह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत कार्य करता है।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली।
  • ED निम्नलिखित विधियों के कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी है:
    • विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम, 1973 
    • विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 
    • धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 
    • भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 .
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (FEMA)

FEMA is an act enacted by the Parliament of India to consolidate and amend the law relating to foreign exchange with the objective of facilitating the external trade and payments and for promoting the orderly development and maintenance of foreign exchange market in India.

दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC)

यह भारत में आपराधिक कानूनी प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने वाला एक महत्वपूर्ण अधिनियम है। धारा 197 (अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 218) सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता से संबंधित है।

भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018

यह अधिनियम उन व्यक्तियों को परिभाषित करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए बनाया गया है जिन्होंने गंभीर आर्थिक अपराध किए हैं और देश से भाग गए हैं। इसके तहत उनकी संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet