
कोरिया गणराज्य (राजधानी: सियोल)
भारत के रक्षा मंत्री की कोरिया यात्रा के दौरान भारत और दक्षिण कोरिया रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए।
भौगोलिक अवस्थिति
- दक्षिण कोरिया, पूर्वी एशियाई देश है। यह कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है।
- सीमाएं: उत्तर में उत्तर कोरिया के साथ स्थलीय सीमा साझा करता है।
- 38वीं समानांतर रेखा: 38°उत्तरी अक्षांश रेखा आम तौर पर दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया से अलग करती है।
- समुद्री सीमाएं: जापान सागर (पूर्व), पूर्वी चीन सागर (दक्षिण) और येलो सी (पश्चिम)।
भौगोलिक विशेषताएं
- जलसंधि: कोरिया जलसंधि दक्षिण कोरिया को जापान के सुशिमा द्वीपों से अलग करती है।
- सर्वोच्च चोटी: जेजू द्वीप पर हॉलासन।
- प्रमुख नदियां: हान, ग्यूम और नाकडोंग।