एक अध्ययन के अनुसार 1990 से 2023 के बीच मानसिक विकारों के मामलों में 95% की वृद्धि दर्ज की गई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • लैंसेट के एक अध्ययन के अनुसार, 2023 में वैश्विक स्तर पर मानसिक विकारों के 1.17 अरब मामले सामने आने का अनुमान है, जिनमें चिंता और अवसाद प्रमुख योगदानकर्ता होंगे।
  • चिंता और अवसाद से महिलाएं असमान रूप से प्रभावित होती हैं, जबकि पुरुषों में तंत्रिका विकास संबंधी विकारों की दर अधिक होती है; युवाओं (15-19) पर इसका सबसे अधिक बोझ पड़ता है।
  • इसके प्रमुख कारणों में आर्थिक असुरक्षा, सामाजिक अलगाव, हिंसा, डिजिटल तनाव और जलवायु/संघर्ष से संबंधित आघात शामिल हैं, और भारत में इनकी व्यापकता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।

In Summary

'द लैंसेट' पत्रिका के एक अध्ययन के अनुसार, 2023 में विश्व भर में मानसिक विकारों के लगभग 1.17 अरब मामले थे

अध्ययन के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • दिव्यांगता का बढ़ता बोझ: मानसिक विकार विश्व भर में दिव्यांगता का एक प्रमुख कारण हैं। विश्व भर में कुल 'दिव्यांग के रूप में जीए गए वर्षों' (Years Lived with Disability: YLDs) में से 17% से अधिक का कारण मानसिक विकार ही है।
  • प्रमुख कारक: मानसिक स्वास्थ्य के बढ़ते मामलों में 'चिंता' और 'अवसाद' सबसे बड़े कारण बनकर उभरे हैं।
  • महिलाओं पर अधिक प्रभाव: महिलाएं मानसिक विकारों से कहीं अधिक प्रभावित हैं, विशेष रूप से चिंता और अवसाद से
    • वहीं, तंत्रिका विकास (न्यूरोडेवलपमेंटल) और व्यवहार संबंधी विकार जैसे कि अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD), 'व्यवहार संबंधी' विकार और ऑटिज्म पुरुषों में अधिक सामान्य पाए गए।
  • आयु के आधार पर प्रभाव: मानसिक विकारों के सर्वाधिक मामले 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग में देखे गए। इन मामलों में शीघ्र उपचार शुरू करने की आवश्यकता है।
  • भारत की स्थिति: भारत में मानसिक विकारों की दर 1990 में प्रति एक लाख जनसंख्या पर 2,591.9 थी, जो 2023 में बढ़कर 5,792.8 प्रति लाख जनसंख्या हो गई।

मानसिक विकारों के बढ़ने के कारण

  • आर्थिक असुरक्षा: गरीबी, बेरोजगारी, असमानता और आर्थिक तनाव लोगों की मानसिक परेशानी को बढ़ा रहे हैं।
  • सामाजिक अलगाव: इसकी वजहें हैं; लोगों के बीच मेलजोल कम होना, अकेलापन और परिवार या समुदाय की पारंपरिक सहायता नहीं मिलना।
  • हिंसा और दुर्व्यवहार: घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और महिलाओं के साथ व्यवहार मानसिक आघात और विकारों का बड़ा कारण हैं।
  • डिजिटल व्यसन और जीवनशैली से संबद्ध तनाव: सोशल मीडिया का अधिक उपयोग, साइबर बुलिंग, 'कुछ छूट जाने का डर' (FOMO) और बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव युवाओं में चिंता और अवसाद को बढ़ा रहे हैं।
  • जलवायु-परिवर्तन और संघर्ष की वजह से तनाव: जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएं, युद्ध और विस्थापन (जैसे गाजा संघर्ष और शरणार्थी संकट) लोगों में चिंता और पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) को बढ़ा रहे हैं।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Post-Traumatic Stress Disorder (PTSD)

A mental health condition that's triggered by a terrifying event — either experiencing it or witnessing it. Symptoms may include flashbacks, nightmares, severe anxiety, and uncontrollable thoughts about the event. Climate change and conflict can be significant stressors leading to PTSD.

Fear of Missing Out (FOMO)

A form of social anxiety characterized by a desire to stay continually connected with what others are doing. It is often exacerbated by social media and can lead to feelings of inadequacy, anxiety, and depression.

Neurodevelopmental disorders

A group of conditions that affect the development of the brain and nervous system. These disorders can impact cognitive abilities, communication, motor skills, and behavior, with conditions like ADHD and Autism Spectrum Disorder being examples.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet