कनाडा (राजधानी: ओटावा)
कनाडा और भारत ने एक मंच के रूप में 'व्यापार एवं निवेश मंच' की शुरुआत की। यह एक ऐसा मंच है, जो कनाडा और भारत के व्यावसायिक नेताओं को एक साथ लाता है तथा नए व्यावसायिक साझेदारी अवसरों और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देता है।

भौगोलिक अवस्थिति
- कनाडा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है। इसकी सीमाएं पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर से लगती हैं।
- पड़ोसी : यह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ विश्व की सबसे लंबी स्थलीय सीमा साझा करता है। साथ ही, यह फ्रांस (सेंट पियरे और मिकेलॉन) तथा डेनमार्क (ग्रीनलैंड) के साथ समुद्री सीमाएं साझा करता है।
भौगोलिक विशेषताएं
- आकार: रूस के बाद यह विश्व का दूसरा सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला देश है।
- भू-दृश्य: इसमें आर्कटिक टुंड्रा, विशाल बोरियल वन, रॉकी पर्वतमाला और उपजाऊ घास के मैदान शामिल हैं।
- स्वच्छ जल: कनाडा की झीलों, नदियों एवं अन्य स्रोतों में विश्व का 20% स्वच्छ जल भंडार संग्रहित है।
- महान झीलें (ग्रेट लक्स): 5 महान झीलें (सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरन, ओंटारियो और एरी) कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्राकृतिक सीमा बनाती हैं।
- इन 5 झीलों में से, केवल मिशिगन झील ही पूरी तरह से अमेरिका की सीमा के भीतर स्थित है।