केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने समुद्री क्षेत्र के लिए नई डिजिटल पहलों की शुरुआत की | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • जहाजरानी महानिदेशालय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए: एकीकृत जहाज पुनर्चक्रण क्रेडिट नोट मॉड्यूल, 24x7 शिकायत निवारण (ई-नाविक), जहाज पंजीकरण (ई-समुद्र) और चिकित्सा व्यवसायी मॉड्यूल।
  • शिप रीसाइक्लिंग क्रेडिट स्कीम हांगकांग केसी-अनुरूप भारतीय शिपयार्ड में रीसाइक्लिंग के लिए क्रेडिट नोट प्रदान करती है, जिससे घरेलू जहाज निर्माण और एक चक्रीय समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है।
  • प्रमुख संकेतकों और कार्गो खंडों का उपयोग करते हुए भारतीय बंदरगाहों के परिचालन प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए लॉजिस्टिक्स पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीपीआई) 2024-25 लॉन्च किया गया है।

In Summary

जहाजरानी महानिदेशालय (DGS) द्वारा तैयार ये डिजिटल गवर्नेंस प्लेटफार्म पोत परिवहन के क्षेत्रक में सेवा-प्रदायगी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बेहतर बनाएंगे।

नई डिजिटल समुद्री पहलें

  • यूनिफाइड शिप रीसाइक्लिंग क्रेडिट नोट मॉड्यूल: नई ‘जहाज पुनर्चक्रण क्रेडिट योजना’ के तहत एक पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें हांगकांग कन्वेंशन (HKC) के अनुरूप भारतीय शिपयार्डों में जहाजों का पुनर्चक्रण (कबाड़) कराने वाले जहाज मालिकों को जहाज के कबाड़ मूल्य का 40% के बराबर क्रेडिट नोट दिया जाएगा। इस क्रेडिट का उपयोग भारत में नई जहाज निर्माण परियोजनाओं के लिए किया जा सकेगा। 
    • यह योजना सरकार के ₹70,000 करोड़ के समुद्री क्षेत्र विकास पैकेज का हिस्सा है, जिसकी घोषणा 2025 में की गई थी।
    • महत्व: यह प्लेटफॉर्म भारत में जहाज निर्माण और चक्रीय अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी) को बढ़ावा देगा।
    • जहाजों के सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल पद्धति से पुनर्चक्रण हेतु हांगकांग अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन (HKC): अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के तहत यह एक वैश्विक संधि है। यह जून 2025 से प्रभावी है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जहाजों का पुनर्चक्रण मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा उत्पन्न न करे। 
      • इसके तहत 500 सकल टन (GT) या उससे अधिक क्षमता वाले जहाजों के लिए खतरनाक पदार्थों की सूची (IHM) बनाए रखना तथा अधिकृत एवं मानक-अनुरूप पुनर्चक्रण यार्डों का उपयोग करना अनिवार्य है।
  • e-नाविक (e-Navik): यह 24x7 शिकायत निवारण पोर्टल है। इसके माध्यम से भारतीय नाविक व्हाट्सएप, हेल्पलाइन या ईमेल के जरिए कहीं से भी अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
    • यह पहल समुद्री श्रम कन्वेंशन, 2006 के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
  • जहाजों के पंजीकरण के लिए e-समुद्र (e-Samudra) मॉड्यूल: यह जहाज पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाकर भारतीय समुद्री क्षेत्र प्रशासन को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाता है।
  • मेडिकल प्रैक्टिशनर मॉड्यूल: यह उन डॉक्टरों के पंजीकरण और निगरानी के लिए है जो नाविकों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देते हैं। इसका लक्ष्य फर्जी प्रमाण पत्रों को रोकना है।

अन्य संबंधित समाचार

लॉजिस्टिक्स पोर्ट परफॉरमेंस इंडेक्स (LPPI), 2024-25: 

  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने 'सागर आंकलन फ्रेमवर्क' के अंतर्गत वित्त वर्ष 2024-25 के लिए LPPI भी जारी किया। 
  • LPPI भारतीय बंदरगाहों के परिचालन प्रदर्शन का आकलन और सुधार करने हेतु एक राष्ट्रीय बेंचमार्किंग फ्रेमवर्क के रूप में कार्य करता है। 
    • यह पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लानमैरीटाइम इंडिया विजन 2030 और मैरीटाइम अमृतकाल विजन 2047 जैसी प्रमुख राष्ट्रीय रणनीतियों के अनुरूप है।
  • यह सूचकांक बंदरगाहों को उनके द्वारा प्रबंधित कार्गोजहाज के आने-जाने में लगने वाले समय (टर्नअराउंड टाइम), और बर्थ पर खाली रहने वाले समय के आधार पर आकलन करता है। 
    • ड्राय बल्क: सर्वोच्च प्रदर्शनकर्ता-पारादीप पोर्ट
    • लिक्विड बल्क: सिक्का पोर्ट
    • कंटेनर कार्गो: मुंद्रा पोर्ट
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

बर्थ पर खाली रहने वाला समय

Berth idle time refers to the period when a port's berthing facility is not occupied by a vessel and is therefore unproductive.

टर्नअराउंड टाइम

Turnaround time in the context of ports refers to the total time a ship spends in port from its arrival to its departure, encompassing all operations like loading, unloading, and administrative procedures.

लॉजिस्टिक्स पोर्ट परफॉरमेंस इंडेक्स (LPPI)

The Logistics Port Performance Index (LPPI) is a national benchmarking framework designed to assess and improve the operational performance of Indian ports, aligning with national strategies like PM Gati Shakti.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet