गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) की शुरुआत के 10 वर्ष पूरे हुए | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के तहत स्थापित 100 प्रतिशत सरकारी स्वामित्व वाली धारा 8 कंपनी है। इसे सरकारी मंत्रालयों, विभागों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSEs) द्वारा सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए बनाया गया है।

  • किसी कंपनी को "धारा 8" (Section 8) कंपनी तब कहा जाता है जब वह एक गैर-लाभकारी संगठन (NPO) के रूप में पंजीकृत होती है, यानी उसका उद्देश्य कला, वाणिज्य, शिक्षा, चैरिटी, पर्यावरण संरक्षण, खेल, विज्ञान, अनुसंधान, सामाजिक कल्याण और धर्म को बढ़ावा देना होता है।

GeM का प्रभाव

  • राष्ट्रव्यापी डिजिटल खरीद: इसने लगभग 1.37 लाख से अधिक सरकारी खरीदारों और लगभग 25 लाख विक्रेताओं का एक नेटवर्क तैयार किया है।
  • पारदर्शिता और दक्षता: पेपरलेस प्रक्रिया देरी, लेनदेन लागत और मनमाने निर्णयों की संभावनाओं को कम करती है।
  • समावेशी सार्वजनिक खरीद:
    • महिला संचालित उद्यम: 2.1 लाख से अधिक पंजीकृत महिला संचालित सूक्ष्म और लघु उद्यम (MSEs), जिन्होंने ₹28,000 करोड़ से अधिक के ऑर्डर प्राप्त किए। इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।
    • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) संचालित उद्यम: इनसे खरीद ₹6,000 करोड़ से अधिक हो गई है, जिसमें लगभग 28% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है।
    • स्टार्टअप्स को बढ़ावा: 2025-26 में खरीद ₹19,000 करोड़ को पार कर गई, जिसमें 36% से अधिक की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।

GeM के तहत शुरू की गई प्रमुख पहलें

  • समावेशी खरीद के लिए:
    • स्वायत्त (SWAYATT): यह डिजिटल प्लेटफार्म स्टार्टअप्स, महिलाओं, युवाओं, सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (MSEs) और स्व-सहायता समूहों (SHGs) की भागीदारी को बढ़ावा देता है।
    • वुमनिया (Womaniya): यह पहल महिला उद्यमियों और महिला स्व-सहायता समूहों (SHGs) को बाजार तक पहुंच प्रदान करती है।
    • सरस कलेक्शन: यह पहल ग्रामीण स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित करती है।
    • स्टार्टअप रनवे 2.0: यह नवाचार करने वाले स्टार्टअप्स के लिए एक विशेष प्लेटफॉर्म है।
  • सभी तक पहुंच के लिए: GeM सुविधा केंद्र MSEs, महिलाओं, SC/ST उद्यमियों, स्टार्टअप्स, कारीगरों और SHGs को सरकारी खरीद से जोड़ने के लिए विक्रेता पंजीकरण, विक्रेता मूल्यांकन आदि सेवाएं प्रदान करते हैं।
  • विक्रेता को वित्तपोषण प्रदान करने के लिए: GeM सहाय (GeM Sahay) के माध्यम से  पात्र एकल स्वामित्व वाले विक्रेताओं को सरकारी ऑर्डर पूरा करने के लिए तत्काल, जमानत-मुक्त (कोलेटरल फ्री) कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जाती है।

 

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Collateral-free working capital

Working capital provided to businesses without requiring any assets or security to be pledged as collateral. This reduces the risk for small businesses and facilitates their participation in larger procurement processes.

GeM Sahay

A seller financing initiative on GeM that provides eligible proprietorships with access to instant, collateral-free working capital to fulfill government orders, thereby boosting their capacity and participation.

Womaniya

A flagship program of GeM aimed at increasing the participation of women entrepreneurs and Self-Help Groups (SHGs) in government procurement. It reduces entry barriers and eliminates intermediaries.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet