स्टेट ऑफ द क्रायोस्फीयर 2024- लॉस्ट आइस, ग्लोबल डैमेज रिपोर्ट जारी की गई | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

यह रिपोर्ट इंटरनेशनल क्रायोस्फीयर क्लाइमेट इनिशिएटिव (ICCI) द्वारा समन्वित है।

क्रायोस्फीयर (हिमांक-मंडल) के बारे में

  • क्रायोस्फीयर पृथ्वी के जमे हुए हिस्से को कहते हैं। इन हिस्सों में महाद्वीपीय बर्फ की चादरें, आइस कैप, ग्लेशियर, बर्फ, पानी में पाई जाने वाली हिम, जमी हुई नदियां व झीलें, पर्माफ्रॉस्ट आदि शामिल हैं। वर्ष में अधिकांश समय के लिए यहां का तापमान 0°C से नीचे होता है। उदाहरण के लिए ग्रीनलैंड, आर्कटिक, अंटार्कटिका, हिंदू कुश हिमालय आदि।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर:

  • बर्फ की चादरों का तेजी से पिघलना: ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर में इस समय हर घंटे 30 मिलियन टन बर्फ पिघल रही है। इसके अलावा, उत्तरी ग्रीनलैंड में 1978 से अब तक आइस सेल्फ के कुल आयतन का 35% लुप्त हो चुका है।
  • समुद्र जलस्तर में वृद्धि: वैश्विक समुद्र-जलस्तर में वृद्धि की दर पिछले 30 वर्षों में दोगुनी हो गई है। वर्तमान रुझानों के अनुसार 2050 तक यह बढ़कर 6.5 मिमी प्रति वर्ष हो जाएगी।
  • पिघलते ग्लेशियर: वर्तमान में स्लोवेनिया के बाद वेनेजुएला में भी लगभग सभी ग्लेशियर लुप्त हो चुके हैं। 

क्रायोस्फीयर का वैश्विक जलवायु पर प्रभाव

  • अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) के कमजोर होने और अंटार्कटिक सर्कम्पोलर करंट (ACC) के धीमे होने से वैश्विक महासागरीय परिसंचरण प्रभावित हो रहा है।
  • पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने में वृद्धि से स्थानीय क्षति हो सकती है और इनका वैश्विक पुनःपूर्ति चक्र का संतुलन बिगड़ सकता है।
    • पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने का अर्थ है पर्माफ्रॉस्ट के अंदर की बर्फ का पिघलना तथा पीछे पानी और मिट्टी का रह जाना।
  • समुद्री बर्फ की परावर्तक क्षमता कम हो जाती है। इससे दोनों ध्रुवों पर अधिक गर्मी पड़ने लगती है तथा CO2 उत्सर्जन एवं ओजोन परत का क्षरण बढ़ जाता है।
  • हिमनदीय झील के टूटने से उत्पन्न बाढ़ (Glacial Lake Outburst Flood: GLOF) से विनाशकारी बाढ़ पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। 

क्रायोस्फीयर के संरक्षण के लिए शुरू की गई पहलें 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने “2025 से 2034 तक को क्रायोस्फेरिक साइंस के लिए कार्रवाई के दशक” के रूप में मंजूरी दी है।
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने क्रायोस्फीयर के लिए चार उच्च स्तरीय महत्वाकांक्षाओं को अपनाया है।
  • भारत ने ग्लेशियरों सहित हिमालयी पारिस्थितिकी-तंत्र के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए नेशनल मिशन फॉर सस्टेनिंग हिमालयन इकोसिस्टम (NMSHE) शुरू किया है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 17 और 18 अगस्त, 2025

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 17 और 18 अगस्त, 2025

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features