सुर्ख़ियों में रहे अभ्यास
गरुड़ शक्ति
- यह भारत और इंडोनेशिया के बीच आयोजित संयुक्त विशेष बल अभ्यास है।
- उद्देश्य: आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त सैन्य अभियान चलाने हेतु दोनों पक्षों की सेनाओं की क्षमताओं को बढ़ाना।
पूर्वी प्रहार
- यह भारतीय थल सेना द्वारा आयोजित अधिक गहन त्रि-सेवा अभ्यास है।
- उद्देश्य: दुर्गम पहाड़ी इलाकों में एकीकृत संयुक्त अभियान चलाने में भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना की युद्ध प्रभावशीलता में सुधार करना।
- Tags :
- गरुड़ शक्ति
- पूर्वी प्रहार
- त्रि-सेवा अभ्यास
उमंग (UMANG)
हाल ही में उमंग/ UMANG ऐप ने अपनी 7वीं वर्षगांठ मनाई। इसकी सेवाओं से 70 मिलियन उपयोगकर्ताओं को लाभ हुआ है।
उमंग के बारे में
- उमंग/UMANG से आशय है; यूनीफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस।
- इसे केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) तथा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) ने विकसित किया है। इसका उद्देश्य भारत में मोबाइल गवर्नेंस को बढ़ावा देना है।
- यह सभी भारतीय नागरिकों को केंद्र से लेकर स्थानीय सरकारी निकायों की अखिल भारतीय स्तर पर ई-गवर्नेंस सेवाएं प्राप्त करने के लिए एक एकल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
- इन सेवाओं में पासपोर्ट सेवाएं, पेंशन सेवाएं, मौसम पूर्वानुमान, आदि शामिल हैं।
- Tags :
- उमंग
- UMANG
- न्यू-एज गवर्नेंस
मीलवर्म लार्वा
हाल ही में, केन्या में मीलवर्म लार्वा की खोज की गई।
मीलवर्म लार्वा के बारे में
- यह प्लास्टिक (पॉलीस्टाइरीन) खाने वाला कीट है तथा इसकी आंत में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो प्लास्टिक के विघटन में मदद करते हैं।
- यह लार्वा अधिकतर कुक्कुट पालन फार्मों में पाया जाता है। ये फार्म गर्म होते हैं और इन जीवों को निरंतर भोजन की आपूर्ति करते रहते हैं।
- यह पहली अफ्रीकी-मूल की ऐसी कीट प्रजाति है, जिसमें प्लास्टिक को नष्ट करने की क्षमता है। हालांकि, यह अफ्रीका के बाहर भी पाई जा सकती है।
पॉलीस्टाइरीन (स्टायरोफोम) के बारे में
- यह आमतौर पर भोजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक उत्पादों आदि के लिए पैकेजिंग में इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक सामग्री है।
- पॉलीस्टाइरीन से बने उत्पाद काफी मजबूत होते हैं। इसके कारण इसे रासायनिक एवं तापीय प्रोसेस के पारंपरिक तरीकों से पुनर्चक्रित करना कठिन और महंगा होता है। साथ ही, इस विधि से प्लास्टिक के निपटान से प्रदूषण भी उत्पन्न होता है।
- Tags :
- मीलवर्म लार्वा
- पॉलीस्टाइरीन
- स्टायरोफोम
डायमोनियम फास्फेट
हाल ही में, हरियाणा और पंजाब के किसानों को डायमोनियम फास्फेट उर्वरक की कमी का सामना करना पड़ा।
डायमोनियम फास्फेट (DAP) के बारे में
- यह दो सामान्य मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (फास्फेट और नाइट्रोजन) की उच्च मात्रा से बनाया जाता है। ये दोनों पोषक तत्व पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक हैं।
- यह दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला उर्वरक है क्योंकि यह अत्यधिक घुलनशील है और मृदा में जल्दी घुल जाता है।
DAP का वितरण
- इसे 1992 से नियंत्रण मुक्त कर दिया गया था। इस तरह अब DAP उर्वरकों की उपलब्धता मांग और आपूर्ति की बाजार शक्तियों द्वारा तय होती है।
- केंद्र सरकार राज्यों में उर्वरकों की उपलब्धता की निगरानी करती है। राज्य सरकारें इस उर्वरक के उत्पादकों और आयातकों के साथ समन्वय एवं राज्य के भीतर वितरण के लिए जिम्मेदार हैं।
- Tags :
- डायमोनियम फास्फेट
- DAP
- उर्वरक
कोचिंग इंडस्ट्री के लिए दिशा-निर्देश
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कोचिंग क्षेत्रक में भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रमुख दिशा-निर्देश
- यह स्पष्ट रूप से कोचिंग सेंटरों को झूठे दावे करने, गुणवत्ता के बारे में भ्रामक प्रस्तुतीकरण करने तथा झूठी तात्कालिकता (जैसे सीमित सीटें या भरी मांग आदि) उत्पन्न करने से रोकता है।
- इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 का उल्लंघन माना जाएगा।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) के बारे में
- इसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत उपभोक्ताओं के अधिकारों के उल्लंघन, अनुचित व्यापार प्रथाओं और झूठे या भ्रामक विज्ञापनों से संबंधित मामलों को विनियमित करने के लिए स्थापित किया गया है।
- Tags :
- CCPA
- कोचिंग इंडस्ट्री के लिए दिशा-निर्देश
- केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण
- भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम
Articles Sources
जल नियम, 2024
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) (जांच करने और जुर्माना लगाने का तरीका) नियम, 2024 अधिसूचित किए हैं।
जल नियम, 2024 के बारे में
- हाल ही में, जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम में संशोधन के द्वारा कई उल्लंघनों को अपराध मुक्त कर दिया गया है। इसके बदले जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। इन्हीं संशोधनों को देखते हुए नए नियम जारी किए गए हैं।
- ये नियम केंद्र सरकार को उल्लंघनों की पहचान करने और दंड निर्धारित करने के लिए ‘अधिकृत अधिकारी’ नियुक्त करने की भी अनुमति देते हैं।
- महत्त्व:
- ये नियम न्यायिक प्रणाली पर बोझ कम करेंगे;
- ये वित्तीय दंड के माध्यम से नियमों के अनुपालन को प्रोत्साहित करेंगे आदि।
- Tags :
- जल नियम
- जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण)
बोरिंग बिलियन
हाल ही में, कुछ विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि 'बोरिंग बिलियन' वास्तव में पृथ्वी के इतिहास का सबसे नीरस युग नहीं था।
बोरिंग बिलियन के बारे में
- काल: पृथ्वी के इतिहास में 1.8 बिलियन से 800 मिलियन वर्ष पहले के युग को 'बोरिंग बिलियन' कहा जाता है।
- विशेषताएं:
- यह भू-जैविक गतिविधियों के ठहराव का युग था, क्योंकि जटिल जीवन के विकास में देरी देखी गई थी। इसकी मुख्य वजह वायुमंडल में ऑक्सीजन का निम्न स्तर था।
- इस युग की अधिकांश जीवित प्रजातियां सामान्य और एकल-कोशिकीय थीं। इनके जीवन की आवश्यकताएं बहुत कम थीं।
- महत्त्व: ये जीव कम ऑक्सीजन और ऊर्जा से जुड़ी चुनौतियों को झेलने; बिना पोषण के लंबी अवधि तक जीवित रहने; जलवायु, वायुमंडलीय और टेक्टोनिक स्थिरता में रहने जैसी विशेषताओं को दर्शाते थे।
- Tags :
- बोरिंग बिलियन
- नीरस युग
स्वास्तिक (SVASTIK) पहल
पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान SVASTIK पहल के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया।
स्वास्तिक/ SVASTIK (Scientifically Validated Societal Traditional Knowledge/ वैज्ञानिक रूप से मान्य सामाजिक पारंपरिक ज्ञान) के बारे में
- यह CSIR-NIScPR (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान) द्वारा समन्वित एक राष्ट्रीय पहल है।
- उद्देश्य: पारंपरिक प्रथाओं को संरक्षित करना, परंपराओं की वैज्ञानिक मान्यता को बढ़ावा देना और उनके वैज्ञानिक मूल्य में विश्वास पैदा करना।
- महत्त्व
- वैज्ञानिक रूप से मान्य पारंपरिक ज्ञान को 17 भाषाओं में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करती है।
- आधुनिक विज्ञान के माध्यम से अंतर्विषयक अनुसंधान और पारंपरिक ज्ञान की तत्काल मान्यता को सुविधाजनक बनाती है।
- Tags :
- स्वास्तिक
- SVASTIK
- CSIR-NIScPR