सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 18 Nov 2024

    6 min read

    नाइजीरिया (राजधानी: अबुजा)

    • भारतीय प्रधान मंत्री को नाइजीरिया के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार "ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर" से सम्मानित किया गया।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • नाइजीरिया अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिमी तट पर अवस्थित है। यह एक बहु-नृजातीय और सांस्कृतिक रूप से विविध क्षेत्रों का एक संघ है।
      • यह अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
    • प्रादेशिक सीमाएं:  इसकी सीमाएं उत्तर में नाइजर, पूर्व में चाड और कैमरून तथा पश्चिम में बेनिन से लगती है।
    • समुद्री सीमाएं: दक्षिण में अटलांटिक महासागर की गिनी की खाड़ी से लगती है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • प्राकृतिक संरचना: इस देश में कई विस्तृत पठार (जोस पठार, उडी पठार); पहाड़ (माउंट डिमलांग); तराई (सोकोटो मैदान, चाड बेसिन आदि) मौजूद हैं।
    • प्रमुख नदियाँ: नाइजर, बेनु आदि। 
    • प्रमुख झीलें: चाड। यह चाड, कैमरून, नाइजीरिया और नाइजर के संगम पर मीठे पानी की झील है।
    • वनस्पति: वर्षावन, दलदल और सवाना घास के मैदान।
    • यह अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल और गैस उत्पादक देश है।
    • Tags :
    • नाइजीरिया
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features

    Quick Start

    Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
    Get Started