सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 02 Dec 2024

    5 min read

    नाइजीरिया (राजधानी: अबुजा)

    उत्तरी नाइजीरिया में नाइजर नदी में नाव पलटने से कम-से-कम 54 लोगों की मौत हो गई। 

    • नाइजीरिया की भौगोलिक अवस्थिति: 
      • यह अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित है।
      • प्रादेशिक सीमाएं:  इसकी सीमाएं उत्तर में नाइजर, पूर्व में चाड और कैमरून तथा पश्चिम में बेनिन से लगती है।
      • समुद्री सीमाएं: दक्षिण में अटलांटिक महासागर की गिनी की खाड़ी से लगती है।
    • भौगोलिक विशेषताएं:
      • नाइजीरिया में प्रमुख जल बेसिन: नाइजर-बेन्यू बेसिन, चाड झील बेसिन और गिनी की खाड़ी बेसिन।
      • प्रमुख नदियां: नाइजर नदी। यह नदी अफ्रीका की तीसरी सबसे लंबी नदी है। नील और कांगो अफ्रीका की दो सबसे लंबी नदियां हैं। 
        • ‘नाइजर के बैकवाटर’ में निर्मित झीलों में फगुइबाइन झील भी शामिल है। 1970 के दशक में यह झील सूख गई थी।
      • प्रमुख झीलें: चाड झील। यह चाड, कैमरून, नाइजीरिया और नाइजर देशों के जंक्शन (संयुक्त सीमा) पर स्थित ताजे जल की एंडोरहिक झील है। 
        • एंडोरहिक झीलें किसी महासागर या समुद्र से जुड़ी नहीं होती है। 
    • Tags :
    • नाइजीरिया
    • अबुजा
    • नाइजर
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features