सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 22 Nov 2024

    6 min read

    एंटीगुआ और बारबुडा (राजधानी: सेंट जॉन्स)

    प्रधान मंत्री ने गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन (India-CARICOM Summit) के अवसर पर एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधान मंत्री से भेंट की।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • एंटीगुआ और बारबुडा एक कैरिबियन द्वीप है। यह पूर्वी कैरिबियन सागर के लेसर एंटीलिज में अवस्थित है।
    • समुद्री सीमा: इसके उत्तर-पश्चिम में एंगुइला (यूनाइटेड किंगडम) और सेंट बार्थेलेमी (फ्रांस), पश्चिम में सेंट किट्स व नेविस संघ, दक्षिण-पश्चिम में मोंटेसेराट (यूनाइटेड किंगडम) तथा दक्षिण-पूर्व में ग्वाडेलोप (फ्रांस) अवस्थित हैं। 

    भौगोलिक विशेषताएं

    • एंटीगुआ की तटरेखा काफी जटिल है। इसमें कई खाड़ियाँ व उच्च अंतरीप (हेडलैंड्स) शामिल हैं, जो चट्टानों और उथले जल से घिरे हुए हैं।
    • सबसे ऊंची चोटी: माउंट ओबामा।

    कैरेबियाई द्वीपों के बारे में, 

    • ये द्वीप वेस्ट इंडीज के नाम से भी मशहूर हैं
      • ये द्वीप अटलांटिक महासागर में, फ्लोरिडा के दक्षिण-पूर्व में, मध्य अमेरिका के पूर्व में और दक्षिण अमेरिका के उत्तर में अवस्थित हैं।
    • कैरेबियन सागर में उत्तर-पश्चिम में ग्रेटर एंटीलिज द्वीप और दक्षिण-पूर्व में लेसर एंटीलिज द्वीप स्थित हैं।

     

    • Tags :
    • भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन
    • Antigua and Barbuda
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features