सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 06 Dec 2024

    4 min read

    स्लोवेनिया (राजधानी: ल्यूबल्याना)

    भारत और स्लोवेनिया ने विविध क्षेत्रों में अपने वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के लिए फाइव इयर प्लान की घोषणा की।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • स्लोवेनिया मध्य यूरोप में स्थित है।
    • भूमि सीमाएं: इसके उत्तर में ऑस्ट्रिया; सुदूर उत्तर-पूर्व में हंगरी; पूर्व, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण में क्रोएशिया; तथा पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम में इटली स्थित है। 
    • वेनिस की खाड़ी के साथ इसकी एक महत्वपूर्ण तटरेखा लगती है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • मुख्य रूप से इसके भूभाग में बड़े पैमाने पर कार्स्टिक पठार और पर्वतमालाएं, विशाल खड़ी अल्पाइन चोटियां आदि शामिल हैं।
    • प्रमुख नदियां: सावा (डेन्यूब की एक सहायक नदी), द्रवा, मुरा आदि।
    • उच्चतम बिंदु: माउंट ट्राईग्लाव। 
    • Tags :
    • स्लोवेनिया
    • ल्यूबल्याना
    • माउंट ट्राईग्लाव
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features