केंद्र ने टेक्निकल टेक्सटाइल्स के क्षेत्रक में दो स्टार्ट-अप्स को मंजूरी दी | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

राष्ट्रीय टेक्निकल टेक्सटाइल्स मिशन की अधिकार प्राप्त कार्यक्रम समिति ने ग्रेट (GREAT) योजना के अंतर्गत 2 स्टार्ट-अप्स को मंजूरी दी।

  • इस समिति ने 6 शिक्षण संस्थानों को टेक्निकल टेक्सटाइल्स से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने लिए अनुदान को भी मंजूरी दी है। यह अनुदान “टेक्निकल टेक्सटाइल्स में शैक्षणिक संस्थानों को सक्षम बनाने के लिए सामान्य दिशा-निर्देश” के अंतर्गत दिया जाएगा। 

टेक्निकल टेक्सटाइल्स के बारे में

  • परिभाषा: टेक्निकल टेक्सटाइल्स ऐसे वस्त्र (Textile) होते हैं, जिन्हें मुख्य रूप से उनके तकनीकी प्रदर्शन (Technical Performance) और कार्यात्मक गुणों (Functional Properties) के लिए उपयोग किया जाता है। ये वस्त्र सौंदर्य या सजावटी गुणों से युक्त नहीं होते हैं। 
    • इनका विनिर्माण प्राकृतिक एवं मानव निर्मित फाइबर (नोमेक्स, केवलर, स्पैन्डेक्स आदि) का उपयोग करके किया जाता है।
  • उपयोग: कृषि, खेल, स्वास्थ्य, पैकेजिंग, निर्माण, एयरोस्पेस आदि में।

भारत के लिए महत्त्व

  • उभरता क्षेत्रक: टेक्निकल टेक्सटाइल्स का बाजार प्रति वर्ष 8-10% की दर से बढ़ रहा है। 2021-22 में यह बाजार 21.95 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हो गया था। इस प्रकार भारतीय टेक्निकल टेक्सटाइल्स बाजार विश्व में पांचवां सबसे बड़ा बाजार है।
    • यह भारत के कुल टेक्सटाइल और परिधान बाजार का लगभग 13% है तथा देश की GDP में 0.7% का योगदान देता है।
  • निर्यात क्षमता: भारत के टेक्निकल टेक्सटाइल्स उत्पादों का निर्यात मूल्य 2020-21 में 2.21 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। यह 2021-22 में बढ़कर 2.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। इस दौरान इसमें 28.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
  • कृषि: बागवानी में एग्रो टेक्सटाइल्स का उपयोग करने से कृषि उत्पादकता में 2-5 गुना की वृद्धि, पानी की खपत में 30-45% तक की कमी और उर्वरकों के उपयोग में 25-30% तक की कमी देखने को मिलती है।

टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए शुरू की गई पहलें 

  • ग्रांट फॉर रिसर्च एंड एंटरप्रेन्योरशिप एक्रॉस इंस्पायरिंग इनोवेशन इन टेक्सटाइल (GREAT/ ग्रेट)' योजना: इसका उद्देश्य टेक्निकल टेक्सटाइल्स उद्योग के विकास और स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नई प्रौद्योगिकियों, उत्पादों एवं प्रक्रियाओं के विकास में तेजी लाना है।
    • इसके तहत टेक्निकल टेक्सटाइल्स उद्योग में अग्रणी परियोजनाओं पर काम करने वाले शोधकर्ताओं, स्टार्ट-अप्स और उद्यमियों को वित्तीय सहायता एवं संसाधन प्रदान किए जाते हैं।
  • अन्य पहलें: राष्ट्रीय टेक्निकल टेक्सटाइल्स मिशन, पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान पार्क (मित्र) योजना आदि।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 6 दिसंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 6 दिसंबर, 2024

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features