सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 13 Dec 2024

    5 min read

    निकारागुआ (राजधानी: मानागुआ)

    भारत और निकारागुआ ने त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं (QIPs) को लागू करने के लिए एक अम्ब्रेला समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • अवस्थिति: यह मध्य अमेरिका में स्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह मध्य अमेरिकी गणराज्यों में सबसे बड़ा है।
    • सीमावर्ती राष्ट्र: उत्तर में होंडुरास और दक्षिण में कोस्टा रिका।
    • सीमावर्ती जल निकाय: पूर्व में कैरेबियन सागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर।
    • सदस्यता: यह सेंट्रल अमेरिकन इंटीग्रेशन सिस्टम (SICA), कम्युनिटी ऑफ़ लैटिन अमेरिकी एंड कैरेबियन स्टेट्स (CELAC), विश्व व्यापार संगठन (WTO), आदि का सदस्य है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • जलवायु: इसके पश्चिमी भाग की तुलना में इसका पूर्वी भाग अधिक ठंडा और आर्द्र है।
    • प्रमुख झीलें: लागो डी निकारागुआ और लागो डी मानागुआ।
    • प्रमुख नदियां: नीग्रो, टेरो रियल, टैमारिंडो, आदि।
    • सबसे ऊंची चोटी: मोगोटन पीक।
    • Tags :
    • निकारागुआ
    • मानागुआ
    • QIPs
    • CELAC
    • WTO
    • SICA
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features