अनुपूरक अनुदान (Supplementary Grant) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

हाल ही में, केंद्र सरकार ने अनुपूरक अनुदानों की मांग के रूप में निवल अतिरिक्त व्यय के लिए संसद की मंजूरी मांगी।

अनुपूरक अनुदानों के बारे में

  • संविधान के अनुच्छेद 115 के तहत अनुपूरक अनुदान की मांग तब की जाती है जब उस वित्त वर्ष के लिए संसद द्वारा किसी विशेष सेवा हेतु पहले से अधिकृत आवंटन पर्याप्त नहीं पाया जाता है।

अनुच्छेद 115 के तहत अन्य अनुदान

  • अतिरिक्त अनुदान (Additional Grant): इसका अनुरोध तब किया जाता है, जब उस वर्ष के बजट में उल्लेख नहीं की गई कुछ नई सेवाओं के लिए अतिरिक्त व्यय की आवश्यकता होती है।
  • अधिक अनुदान (Excess Grant): जब किसी वर्ष के बजट में किसी सेवा के लिए आवंटित राशि से अधिक धन पहले ही खर्च किया जा चुका हो, तब इस अनुदान का अनुरोध किया जाता है।

हाल ही में, इजरायल की सेना ने सीरिया के कई प्रमुख सैन्य अड्डों पर हमला किया। इनमें लताकिया बंदरगाह पर सीरियाई नौसेना के जहाज भी शामिल हैं।  

लताकिया बंदरगाह के बारे में

Map highlighting Latakia Port in Syria.
  • अवस्थिति: यह पश्चिम सीरिया में पूर्वी भूमध्यसागरीय तट पर स्थित है। इसके पास विशाल कृषि क्षेत्र स्थित है। 
  • यह सीरिया का प्रमुख बंदरगाह है। 
    • यहां से बिटुमेन व डामर (अस्फाल्ट), अनाज, कपास, फल, अंडे, वनस्पति तेल, मिट्टी के बर्तन और तंबाकू निर्यात किए जाते हैं।
    • इस बंदरगाह शहर के स्थानीय उद्योग हैं- कपास की ओटाई, वनस्पति तेल प्रसंस्करण, चमड़ा उत्पादन और स्पंज फिशिंग। 
  • भूमध्यसागरीय क्षेत्र में स्थित सीरिया के अन्य बंदरगाह: टार्टस और बनियास।

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार यूक्रेन ने आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) मिसाइलों से दक्षिणी रूस के टैगान्रोग में एक सैन्य हवाई क्षेत्र पर हमला किया है। 

  • इस मिसाइल की आपूर्ति संयुक्त राज्य अमेरिका ने की थी।  

ATACMS मिसाइलों के बारे में

  • इसका निर्माण अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने किया है। 
  • यह 300 किलोमीटर की रेंज तक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।
    • यह बैलिस्टिक मिसाइल किसी निर्धारित लक्ष्य पर वारहेड्स पहुंचाने के लिए प्रोजेक्टाइल मोशन यानी गुरुत्वाकर्षण का उपयोग करती है।
  • लॉन्च प्लेटफ़ॉर्म: इसे हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) और M270 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) से लॉन्च किया जा सकता है।

18 वर्षीय भारतीय शतरंज खिलाड़ी गुकेश डोमराजू ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 

  • गुकेश ने 12 वर्ष की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता था। यह भारतीय शतरंज में उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है। गुकेश  1886 में पहली विश्व चैंपियनशिप के बाद से 18वें विश्व शतरंज चैंपियन बने हैं। 
  • FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप में 2.5 मिलियन डॉलर की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के बारे में 

  • मुख्यालय: लॉज़ेन (स्विट्जरलैंड)। 
  • उत्पत्ति: वर्ष 1924 में पेरिस में स्थापित। इसका आदर्श वाक्य है- ‘वी आर वन फैमिली’।
  • भूमिका: यह अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन और संचालन करता है। यह फुटबॉल, क्रिकेट, तैराकी और ऑटो रेसिंग के साथ-साथ सबसे पुराने वैश्विक खेल संघों में से एक है।
  • मान्यता: 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा एक वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी गई थी। 
  • सदस्यता: अखिल भारतीय शतरंज महासंघ सहित 201 देश शामिल हैं।

1,300 साल पुराने अबथसहायेश्वर मंदिर को 2024 यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इस मंदिर के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संरक्षण के लिए दिया गया है। 

मंदिर के बारे में 

  • अवस्थिति: यह मंदिर तुक्काची, तंजावुर जिले (तमिलनाडु) में स्थित है। 
  • ऐतिहासिक नाम: तुक्काची को चोल साम्राज्य के दौरान विक्रम चोलीस्वरम और कुलोत्तुंग चोल नल्लूर तुक्काची के नाम से जाना जाता था।
  • निर्माण: मंदिर का निर्माण राजा विक्रम चोल और कुलोतुंग चोल ने करवाया था। 
    • कुलोतुंग ने सरबेश्वर के लिए एक प्रतिमा स्थापित कराई थी, यही कारण है कि इस देवता को आदि सरबेश्वर कहा जाता है।
  • मंदिर की अनूठी विशेषताएं: संरचनात्मक संरक्षण में हिंदू मंदिर निर्माताओं (स्थपति) के ज्ञान और तकनीकों को लागू किया गया है।

बुल्गारिया और रोमानिया 1 जनवरी, 2025 से शेंगेन के पूर्ण सदस्य बन जाएंगे।

शेंगेन ज़ोन के बारे में

  • यह विश्व में सीमारहित सबसे बड़ा क्षेत्र है। यह क्षेत्र 400 मिलियन से अधिक लोगों को वीजा-मुक्त आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है।
    • शेंगेन लक्ज़मबर्ग के एक गांव का नाम है। इसी गांव में 1985 में शेंगेन समझौते और 1990 में शेंगेन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • सदस्य: इसके 29 सदस्य हैं। 
    • यूरोपीय संघ (EU) के 27 सदस्य देशों में से 25 देश इसके सदस्य हैं। EU के दो सदस्य साइप्रस और आयरलैंड शेंगेन के सदस्य नहीं हैं। 
    • इसके अन्य 4 सदस्य हैं: स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टाइन। ये EU के सदस्य नहीं हैं। 
  • कॉमन शेंगेन वीज़ा: जो व्यक्ति यूरोपीय संघ के देशों के नागरिक नहीं हैं, वे इस वीजा के जरिए सीमा पर बिना चेकिंग के शेंगेन से संबद्ध देशों की यात्रा कर सकते हैं।

IIT मद्रास विश्व का पहला ऐसा शोध संगठन बन गया है, जिसने ‘धरनी (DHARANI)’ नामक ओपन-सोर्स ब्रेन मैपिंग डेटासेट जारी किया है। 

धरनी (DHARANI) के बारे में:

  • धरनी मानव भ्रूण के मस्तिष्क का सबसे बड़ा ओपन-एक्सेस डिजिटल डेटासेट है।
  • इसे पूरी तरह से कस्टम-मेड भारतीय तकनीक के साथ विकसित किया गया है। 
  • इसे विकसित करने में अमेरिका स्थित एलन ब्रेन एटलस के लिए उपयोग किए गए धन का मात्र 10वां हिस्सा खर्च किया गया है। 
  • यह तंत्रिका विज्ञान संबंधी अनुसंधान को नए आयाम देगा तथा मस्तिष्क से संबंधित स्वास्थ्य उपचार और चिकित्सा अनुसंधान में सहायता करेगा। 
    • यह ऑटिज्म जैसे तंत्रिका संबंधी विकारों और अन्य विकास संबंधी विकारों को समझने में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। 

भारत के रक्षा मंत्री ने रूस से S-400 ट्रायम्फ मिसाइल प्रणाली की दो शेष यूनिट्स की आपूर्ति में तेजी लाने का आग्रह किया। 

  • यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है।  

S-400 मिसाइल प्रणाली के बारे में

  • इस मिसाइल का डिज़ाइन रूस ने तैयार किया है।
  • विशेषताएं: बड़ी रेंज और अधिक ऊंचाई पर स्थित हवाई लक्ष्यों को नष्ट कर सकती है। इसके अलावा यह मल्टी-चैनल, हाई मोबिलिटी और सुरक्षित बच निकलने की क्षमता से युक्त है।
  • मार्गदर्शन प्रणाली: कमांड और सक्रिय रडार द्वारा। 
  • इस मिसाइल प्रणाली में शामिल हैं: निगरानी रडार, कम ऊंचाई वाला रडार, फ्लैप लिड के साथ फायर कंट्रोल रडार आदि।
  • रेंज और क्षमता: यह 3,000-3,500 किलोमीटर तक की रेंज में स्थित सभी प्रकार के एयरोडायनेमिक लक्ष्यों और बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने वाली यूनिवर्सल मिसाइल है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet