सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 18 Dec 2024

    4 min read

    तुलसी गौड़ा (1944-2024)

    हाल ही में, पर्यावरणविद् और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित तुलसी गौड़ा का निधन हो गया। 

    तुलसी गौड़ा के बारे में 

    • उनका जन्म कर्नाटक के होन्नाली गांव के हलाक्की जनजातीय परिवार में हुआ था।
    • मुख्य योगदान: 
      • वनों के बारे में उनके ज्ञान के कारण उन्हें "इनसाइक्लोपीडिया ऑफ द फॉरेस्ट" कहा जाता था। उनकी जनजाति के बीच वह "वृक्ष देवी" के रूप में लोकप्रिय थी। 
      • उन्हें संपूर्ण कर्नाटक में 1 लाख से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देख-रेख करने का श्रेय दिया जाता है। 
      • 2021 में, पर्यावरण संरक्षण में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
    • मूल्य: निस्वार्थता, पर्यावरणवाद, समर्पण आदि।
    • Tags :
    • तुलसी गौड़ा
    • इनसाइक्लोपीडिया ऑफ द फॉरेस्ट
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features