सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 19 Dec 2024

    5 min read

    लाइबेरिया (राजधानी: मोनरोविया)

    भारत और लाइबेरिया ने द्विपक्षीय संबंधों को गहन और विविधतापूर्ण बनाने के लिए पहली बार विदेश कार्यालय परामर्श का आयोजन किया।

    लाइबेरिया के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • यह अफ्रीका का सबसे पुराना गणराज्य है। यह कभी भी किसी औपनिवेशिक शक्ति के अधीन नहीं रहा।
      • भूमि सीमाएं: इसके उत्तर-पश्चिम में सिएरा लियोन; उत्तर में गिनी; तथा पूर्व में कोटे डी आइवर स्थित है।
      • समुद्री सीमाएं: इसके दक्षिण और पश्चिम में अटलांटिक महासागर का विस्तार है।
    • भौगोलिक विशेषताएं:
      • अवस्थिति: यह पश्चिमी अफ़्रीकी तट पर अवस्थित है। 
      • सबसे ऊंची चोटी: माउंट वुटेव (इसे वोलोगीज़ी पर्वत के नाम से भी जाना जाता है)
      • जैव विविधता: सदाबहार वनस्पति जैसे- रेड आयरनवुड, सागौन, महोगनी आदि।
      • जीव-जंतु: बंदर, चिंपैंजी, छोटे मृग, पिग्मी दरियाई घोड़ा, चींटीखोर आदि। 
      • अन्य: सहारा से धूल भरी और शुष्क हरमट्टन (मरुस्थलीय पवनें) चलती हैं। इससे उच्च सापेक्ष आर्द्रता से राहत मिलती है।
    • Tags :
    • लाइबेरिया
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features