स्मार्ट सिटीज़ मिशन (SCM) ने कई उपलब्धियां हासिल की | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

स्मार्ट सिटीज़ मिशन (SCM) के तहत 91% परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इससे शहरों को स्मार्ट और अधिक रहने योग्य बनाने में मदद मिल रही है।

स्मार्ट सिटीज़ मिशन (SCM) के बारे में

  • इसे 2015 में शुरू किया गया था।
  • उद्देश्य: इस मिशन का उद्देश्य दक्ष सेवाएं, मजबूत अवसंरचना और संधारणीय समाधान उपलब्ध कराकर देश के 100 शहरों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।
  • मिशन के कार्यान्वयन के लिए दो प्रमुख तरीके:
    • क्षेत्र-आधारित विकास (ABD): इसमें शहर के किन्हीं विशेष क्षेत्रों के विकास पर ध्यान दिया जाता है।
    • अखिल-शहर परियोजनाएं: इनमें पूरे शहर की अवसंरचनाओं एवं सेवाओं में सुधार और विस्तार के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाता है।
  • मिशन के अन्य पहलू: 
    • मिशन के कार्यान्वयन के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) की स्थापना की गई है;
    • परियोजना के लिए कई स्रोतों से फंड जुटाने पर जोर दिया जा रहा है,
    • प्रतिस्पर्धी संघवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, और 
    • शहर के विकास में नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 

मिशन की मुख्य उपलब्धियां

  • इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC): सभी 100 स्मार्ट शहरों में ICCC कार्य कर रहे हैं। ये सेंटर्स शहरों के संचालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और डेटा एनालिटिक्स जैसी तकनीकों का उपयोग करते हैं।
  • जन सुरक्षा (पब्लिक सेफ्टी): आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात प्रबंधन में सहायता के लिए 84,000 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं। 
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन: 66 शहर अपशिष्ट को सही से इकट्ठा करने के लिए तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। इन शहरों में गलियों से अपशिष्ट इकट्ठा करने वाले वाहनों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) से जोड़ा गया है। 
  • स्वास्थ्य: 172 ई-स्वास्थ्य केंद्र और 152 हेल्थ ATMs स्थापित किए गए हैं।

मिशन के समक्ष मुख्य चुनौतियां: 

  • कोविड-19 महामारी जैसे नए खतरों से निपटने योग्य स्मार्ट शहरी व्यवस्था के विकास से संबंधित चुनौती विद्यमान है। 
  • किसी स्मार्ट शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों को सभी निवासियों के उपयोग योग्य बनाना भी बड़ी चुनौती है। 
  • स्मार्ट शहरों में सुरक्षित और स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित करना एक अन्य चुनौती है।

रणनीतियां/ सुझाव

  • क्षेत्र-आधारित विकास: इसके लिए पुनर्विकास या फिर ग्रीनफील्ड यानी नई परियोजनाओं के विकास संबंधी अप्रोच अपनानी चाहिए।
  • अखिल-शहर पहल: पूरे शहर में स्मार्ट समाधान लागू करना चाहिए, ताकि समावेशिता और स्मार्ट आउटकम सुनिश्चित किया जा सके।

स्मार्ट सिटीज़ मिशन (SCM) के तहत शुरू की गई नवोन्मेषी परियोजनाएं

  • साइकिल4चेंज और स्ट्रीट्स4पीपल: इनका उद्देश्य सक्रिय जीवन जीने को बढ़ावा देने के लिए ओपन स्पेस सुनिश्चित करना है।
  • ट्रांसपोर्ट4ऑल: इसका उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देना है।
  • ईटस्मार्ट (EatSmart) सिटीज़: इसका उद्देश्य स्मार्ट शहरों में फ़ूड सेफ्टी सुनिश्चित करना और संधारणीय खाद्य आदतों को बढ़ावा देना है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 29 और 30 दिसंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 29 और 30 दिसंबर, 2024

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet