सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 23 Dec 2024

    3 min read

    लेसोथो (राजधानी: मासेरू)

    भारत ने खाद्य सुरक्षा और पोषण का समर्थन करने के लिए मानवीय सहायता के रूप में लेसोथो को 1,000 मीट्रिक टन चावल सहायता के रूप में भेजा है।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • यह एक स्थलरुद्ध देश है। लेसोथो पूरी तरह से दक्षिणी अफ्रीका के भीतर अवस्थित है।
    • इसे द माउंटेन किंगडम के नाम से भी जाना जाता है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • पर्वत: ड्रेकेन्सबर्ग और मालोटी पर्वतमाला।

    नदियां: ऑरेंज नदी। यह दक्षिणी अफ्रीका की सबसे बड़ी नदियों में से एक है। यह लेसोथो उच्च-भूमि से निकलती है।

    • Tags :
    • मासेरू
    • लेसोथो
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features