सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल

Posted 21 Jan 2025

5 min read

फ्रांस (राजधानी: पेरिस)

भारत और फ्रांस ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री खतरों का संयुक्त रूप से आकलन करने पर सहमति व्यक्त की। इसमें समुद्री डकैती, आतंकवाद, तस्करी आदि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

राजनीतिक विशेषताएं

  • स्थलीय सीमाएं: इसके दक्षिण में स्पेन और अंडोरा; पूर्व में इटली, स्विट्जरलैंड एवं जर्मनी; उत्तर-पूर्व में लक्ज़मबर्ग तथा उत्तर में बेल्जियम स्थित है।
  • समुद्री सीमाएं: इसके पश्चिम में अटलांटिक महासागर और बिस्के की खाड़ी; दक्षिण में भूमध्य सागर तथा उत्तर-पश्चिम में इंग्लिश चैनल स्थित है।

भौगोलिक विशेषताएं:

  • सबसे ऊंची चोटी: मोंट ब्लांक (आल्प्स का हिस्सा)।
  • जलडमरूमध्य: डोवर जलडमरूमध्य। यह फ्रांस को दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड से अलग करता है। 
  • प्रमुख नदियां: सीन, लॉयर, रोन, राइन आदि। पेरिस सीन नदी के तट पर स्थित है।
  • अन्य विशेषताएं: मैसिफ़ सेंट्रल (वनीय पठार), पायरेनीस पर्वत। पायरेनीस पर्वत फ्रांस और स्पेन के बीच की सीमा पर स्थित है। 
  • Tags :
  • फ्रांस
  • पेरिस
  • मोंट ब्लांक
  • मैसिफ़ सेंट्रल
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started