सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 24 Dec 2024

    5 min read

    फ्रांस (राजधानी: पेरिस)

    हाल ही में, फ्रांस के राष्ट्रपति ने इस साल की चौथी सरकार की घोषणा की।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • फ्रांस विशाल यूरेशियाई भूभाग के पश्चिमी छोर के निकट अवस्थित है।
    • सीमावर्ती राष्ट्र: बेल्ज़ियम, लक्ज़मबर्ग, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, इटली, स्पेन, अंडोरा और इंग्लैंड।
    • इसके दक्षिणी तट पर स्थित मोनाको एक स्वतंत्र एन्क्लेव है। इसके अलावा, भूमध्य सागर में स्थित कोर्सिका द्वीप देश का अभिन्न अंग है।
    • समुद्री सीमाएं: इसके पश्चिम में बिस्के की खाड़ी; उत्तर-पश्चिम में इंग्लिश चैनल; दक्षिण में भूमध्य सागर; और उत्तर में उत्तरी सागर अवस्थित हैं। 

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: फ्रेंच आल्प्स; जुरा पर्वत, पायरेनीज आदि।
    • उच्चतम बिंदु: मोंट ब्लांक। यह आल्प्स पर्वत की 4,808 मीटर ऊंची चोटी है। 
    • मैदान: इसके उत्तर-पश्चिम में पेरिस बेसिन जैसे विस्तृत एवं उपजाऊ मैदान स्थित हैं। 
    • प्रमुख नदियां: सीन, लॉयर आदि। सीन पेरिस से होकर बहती है तथा लॉयर फ्रांस की सबसे लंबी नदी है।
    • Tags :
    • फ्रांस
    • पेरिस
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features