सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 22 Jan 2025

    4 min read

    21 जनवरी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि मनाई गई। 

    रासबिहारी बोस के बारे में 

    • उनका जन्म बर्धमान जिले (बंगाल) में हुआ था। 
    • वे 1789 की फ्रांसीसी क्रांति से प्रेरित थे। उन्होंने अलीपुर बम कांड के कारण बंगाल छोड़ दिया था।  

    प्रमुख योगदान:

    • वे क्रान्तिकारियों के युगांतर समूह के सक्रिय सदस्य थे। 
    • वे दिल्ली षड्यंत्र केस, 1912 में शामिल थे। इस मामले में उन्होंने वायसराय लॉर्ड चार्ल्स हार्डिंग पर बम से हमला किया था। 
    • उन्होंने टोक्यो में भारतीय स्वतंत्रता लीग (1942) की स्थापना की थी।
    • उन्होंने गदर आंदोलन और आज़ाद हिंद फ़ौज (भारतीय राष्ट्रीय सेना) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
    • Tags :
    • रासबिहारी बोस
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features