सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 27 Jan 2025

    5 min read

    जॉर्जिया (राजधानी: त्बिलिसी)

    विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जॉर्जिया को मलेरिया-मुक्त प्रमाणित किया गया। 

    जॉर्जिया के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • यह ट्रांसकॉकेशिया क्षेत्र में स्थित देश है, जो पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया के बीच अवस्थित है।
      • सीमावर्ती देश: इसकी सीमाएं उत्तर और उत्तर-पूर्व में रूस से; पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व में अज़रबैजान से तथा दक्षिण में आर्मेनिया व तुर्किये से लगती हैं। 
      • सीमावर्ती जल निकाय: इसके पश्चिम में काला सागर अवस्थित है।  
    • भौगोलिक विशेषताएं 
      • उच्चतम बिंदु: माउंट शखरा (5,068 मीटर)। 
      • पर्वत श्रृंखलाएं: ग्रेटर काकेशस रेंज, लेसर काकेशस रेंज आदि।  
      • प्रमुख नदियां: इंगुरी, रियोनी, मटक्वारी, कोडोरी आदि।
      • संघर्ष वाले क्षेत्र: अब्खाज़िया, दक्षिण ओसेशिया और अजरिया।
    • Tags :
    • जॉर्जिया
    • त्बिलिसी
    • माउंट शखरा
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features