सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 29 Jan 2025

    5 min read

    फील्ड मार्शल कोडंडेरा मडप्पा करिअप्पा या के.एम. करिअप्पा (28 जनवरी 1899-15 मई 1993)

    • हाल ही में, फील्ड मार्शल के.एम.करिअप्पा को उनकी जयंती पर याद किया गया।

    के.एम. करिअप्पा के बारे में 

    • प्रमुख योगदान:
      • उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था।
        • हर 15 जनवरी को आर्मी दिवस मनाया जाता है। यह वह दिन है, जब उन्होंने जनरल सर फ्रांसिस रॉय बुचर की जगह कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
      • सैन्य करियर: 1919-1953 
        • वे भारतीय थल सेना में बटालियन की कमान संभालने वाले पहले भारतीय थे। 
        • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, उन्होंने मध्य पूर्व और बर्मा में अपनी सेवाएं दी थीं। 
      • अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया था।
      • सरकार ने 1986 में करिअप्पा को फील्ड मार्शल की रैंक से सम्मानित किया था।
    • मूल्य: नेतृत्व, ईमानदारी, देशभक्ति आदि।
    • Tags :
    • के.एम. करिअप्पा
    • कमांडर-इन-चीफ
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features