इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) आधिकारिक रूप से प्रभावी हुआ | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) आधिकारिक रूप से प्रभावी हुआ

Posted 04 Feb 2025

8 min read

इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) आधिकारिक तौर पर एक पूर्ण संधि आधारित अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन और अंतर्राष्ट्रीय कानूनी इकाई के रूप में प्रभावी हो गया है। 

इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) के बारे में

  • परिचय: IBCA का मुख्यालय भारत में स्थित है। यह बहु-राष्ट्रीय और बहु-एजेंसी गठबंधन है। 
    • इस गठबंधन में 95 ऐसे देश शामिल हैं, जहां बड़ी बिल्ली प्रजातियों के पर्यावास हैं। साथ ही, इसमें वैसे देश भी शामिल है, जहां बड़ी बिल्ली प्रजातियों के पर्यावास नहीं हैं, लेकिन वे इनके संरक्षण में रुचि रखते हैं।
  • उत्पत्ति: IBCA को भारत के प्रधान मंत्री ने 2023 में लॉन्च किया था। इसे ‘प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने’ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था।
  • उद्देश्य: सात बड़ी बिल्ली प्रजातियों (बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा) के संरक्षण को बढ़ावा देना। 
  • मुख्य लक्ष्य: 
    • बड़ी बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण से जुड़े अलग-अलग हितधारकों के बीच सहयोग और समन्वय को प्रोत्साहित करना। 
    • सफल संरक्षण पद्धतियों और विशेषज्ञता को एकीकृत करना, जिससे वैश्विक स्तर पर बड़ी बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण का एक साझा लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।  
  • फ्रेमवर्क समझौते की डिपॉजिटरी: भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA)।
  • वर्तमान सदस्य देश: निकारगुआ, एस्वातिनी, भारत, सोमालिया और लाइबेरिया ने फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर IBCA के औपचारिक सदस्य बनने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
  • Tags :
  • IUCN
  • IBCA
  • इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972
Watch News Today
Subscribe for Premium Features