सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 12 Mar 2025

    Updated 17 Mar 2025

    5 min read

    आर्मेनिया (राजधानी: येरेवान)

    भारत ने चिकित्सा उत्पादों के विनियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए आर्मेनिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

    आर्मेनिया के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • अवस्थिति:  यह ट्रांसकाकेशिया (काकेशस पर्वत के दक्षिण में आबादी वाला क्षेत्र) का एक स्थलरुद्ध देश है।
      • सीमा: यह अजरबैजान, नागोर्नो-काराबाख गणराज्य (विवादित क्षेत्र), तुर्की, नखचिवन स्वायत्त गणराज्य (अजरबैजान का एक एक्स्क्लेव), जॉर्जिया और ईरान के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है।
        • नागोर्नो-काराबाख, अजरबैजान में नृजातीय अर्मेनियाई एन्क्लेव है। यह क्षेत्र 1988 से आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष का कारण बना हुआ था। हाल ही में इस समस्या का समाधान कर लिया गया है।
    • भौगोलिक विशेषताएं:
      • सबसे ऊँची चोटी: माउंट अरागेट्स (अलाघेज़)।
      • नदियां: अरास नदी आदि।
    • Tags :
    • आर्मेनिया
    • येरेवान
    • ट्रांसकाकेशिया
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features