आर्मेनिया (राजधानी: येरेवान)
आर्मेनिया के प्रधान मंत्री निकोल पाशिन्यान ने हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में भारी जीत दर्ज की है।
भौगोलिक अवस्थिति:
- आर्मेनिया, काकेशस पर्वतमाला के दक्षिण में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है।
- सीमावर्ती देश: उत्तर में जॉर्जिया, पूर्व में अज़रबैजान, दक्षिण-पूर्व में ईरान और पश्चिम में तुर्की।
भौगोलिक विशेषताएं:
- स्थलाकृति: लेसर (या लिटिल) काकेशस पर्वत आर्मेनिया के अधिकांश भूक्षेत्र पर विस्तृत है।
- सबसे ऊँची चोटी: माउंट अरागाट्स (4,090 मीटर), जो एक सुषुप्त ज्वालामुखी चोटी है।
- महत्वपूर्ण नदियां: अरास, हरज़दान, अर्पा और वोरोटन।
- प्रमुख झीलें: लेक सेवन आर्मेनिया की सबसे बड़ी झील है।
- प्राकृतिक संसाधन: स्वर्ण, तांबा, मोलिब्डेनम, जस्ता, बॉक्साइट के लघु भंडार।