भारतीय प्रधान मंत्री ने मॉरीशस के प्रधान मंत्री को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड सौंपा | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    भारतीय प्रधान मंत्री ने मॉरीशस के प्रधान मंत्री को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड सौंपा

    Posted 12 Mar 2025

    7 min read

    इससे पहले 2024 में, मॉरीशस में भारतीय प्रवासियों की सातवीं पीढ़ी तक OCI कार्ड का विस्तार किया गया था।  

    • OCI कार्ड्स OCI कार्ड योजना के तहत प्रदान किए जाते हैं। 

    OCI कार्ड योजना के बारे में 

    • यह योजना 2005 में नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन करके शुरू की गई थी। 
      • 2015 में, सरकार ने भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) कार्ड योजना का विलय OCI कार्ड योजना में कर दिया था। इसके बाद से सभी PIO कार्डधारकों को OCI कार्डधारक मान लिया गया है। 
    • OCI कार्ड के लिए पात्रता मानदंड 
      • जो 26 जनवरी 1950 को या उसके बाद कभी भी भारत के नागरिक थे।
      • जो 26 जनवरी 1950 को भारतीय नागरिक बनने के पात्र थे, या जो किसी ऐसे क्षेत्र से संबंधित थे, जो 15 अगस्त 1947 के बाद भारत का हिस्सा बना।
      • अपवाद: कोई भी व्यक्ति, जिसके माता-पिता या दादा-दादी पाकिस्तान, बांग्लादेश या किसी अन्य प्रतिबंधित देश के नागरिक रहे हों, OCI कार्ड के लिए पात्र नहीं है।

    OCI कार्डधारकों को मिलने वाले लाभ

    • भारत आने के लिए बहु-प्रवेश व बहु-उद्देश्यीय आजीवन वीजा का लाभ मिलता है।
    • ये पुलिस अधिकारियों को सूचना दिए बिना किसी भी अवधि तक भारत में रह सकते हैं।
    • OCI कार्ड धारकों को अनिवासी भारतीयों (NRIs) के समान वित्तीय, आर्थिक और शैक्षिक अधिकार दिए गए हैं, लेकिन उन्हें भारत में कृषि या बागान संपत्ति खरीदने की अनुमति नहीं है।
    • Tags :
    • OCI
    • PIO
    • NRIs
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features