चागोस द्वीपसमूह | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारत ने चागोस द्वीप समूह पर संप्रभुता के संबंध में मॉरीशस के रुख का समर्थन किया। 

  • चागोस द्वीपसमूह 1814 से ब्रिटिश नियंत्रण में है। इसे मॉरीशस के साथ ब्रिटेन को सौंप दिया गया था। 
  • 1965 में इसका गठन ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (BIOT) के रूप में किया गया था। वहीं, 1968 में मॉरीशस की स्वतंत्रता के बाद भी इसे ब्रिटिश नियंत्रण में रखा गया था।  
  • 2024 में, यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस ने चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को वापस करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

चागोस द्वीप समूह के बारे में 

  • यह हिंद महासागर में अवस्थित 58 द्वीपों से मिलकर बना एक एटोल समूह है। 
  • इसका सबसे बड़ा एटोल डिएगो गार्सिया एक प्रमुख अमेरिकी सैन्य अड्डा है।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम-पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी।  

पर्वतमाला परियोजना के बारे में

  • घोषणा: इसे केंद्रीय बजट 2022-23 में घोषित किया गया था। 
  • परियोजना के बारे में: इसके तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मोड के अंतर्गत पांच वर्षों में 250 से अधिक रोपवे परियोजनाओं को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। 
  • मंत्रालय: इसे राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (NHLML) के माध्यम से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) द्वारा लागू किया जा रहा है। 
  • रोपवे के लाभ:
    • एक ही पावर-प्लांट और ड्राइव मैकेनिज्म द्वारा संचालित अनेक कारें, निर्माण एवं रख-रखाव दोनों की लागत को कम करती हैं। 
    • बड़ी ढलानों और अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर भी संचालित हो सकते हैं।

भारत की वेंचर कैपिटल (VC) फंडिंग 2024 में 43% बढ़कर 13.7 बिलियन डॉलर हो गई। 

वेंचर कैपिटल के बारे में

  • यह निजी इक्विटी का एक रूप है। यह दीर्घकालिक विकास क्षमता वाली स्टार्ट-अप कंपनियों तथा लघु व्यवसायों के लिए वित्त-पोषण का एक प्रकार है।
  • वेंचर कैपिटल आमतौर पर इक्विटी शेयरों या इक्विटी पर भविष्य के दावे (जैसे- परिवर्तनीय ऋण) का रूप धारण करती है। यह बदले में वेंचर कैपिटल फर्म को व्यवसाय में स्वामित्व का हिस्सा प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है।
  • उद्यम पूंजीपति या वेंचर कैपिटलिस्ट वित्त-पोषण, तकनीकी विशेषज्ञता या प्रबंधकीय अनुभव के माध्यम से सहायता प्रदान करते हैं।

हाल ही में, लोक सभा ने बिल्स ऑफ लैडिंग बिल, 2025 पारित किया। 

बिल्स ऑफ लैडिंग बिल, 2025 के बारे में 

  • यह औपनिवेशिक युग के इंडियन बिल्स ऑफ लैडिंग एक्ट, 1856 का स्थान लेगा।  
  • यह विधेयक केंद्र सरकार को कार्यान्वयन संबंधी निर्देश जारी करने का अधिकार देता है। 
  • इसमें औपनिवेशिक तत्वों को समाप्त करने के लिए एक मानक निरसन और बचाव खंड भी शामिल किया गया है। 

नये विधेयक की आवश्यकता 

  • यह शिपिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाकर और विवादों को कम करके वैश्विक व्यापार में भारत की बढ़ती भूमिका का समर्थन करता है।
  • यह व्यावसायिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करता है और वैधानिक विवादों के जोखिम को कम करता है। 
  • वाहकों, जहाजी माल भेजने वालों (Shippers) और वैध माल धारकों के लिए स्पष्टता प्रदान करता है।

हाल ही में, गृह मंत्रालय (MHA) ने जम्मू और कश्मीर स्थित एक संगठन को गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत गैर-कानूनी संगठन घोषित किया है। साथ ही, इस संगठन पर पांच साल का प्रतिबंध भी लगाया है। 

गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के बारे में 

  • उत्पत्ति: इसे नक्सलबाड़ी विद्रोह जैसे अलगाववादी आंदोलनों के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अध्यादेश, 1966 के रूप में पेश किया गया था।
  • उद्देश्य: इसमें व्यक्तियों और संगठनों की कुछ गैर-कानूनी गतिविधियों की प्रभावी रोकथाम तथा आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए प्रावधान किए गए हैं। 
  • 2019 के संशोधन में जोड़े गए प्रमुख प्रावधान: 
    • राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक अब आतंकवाद से जुड़ी संपत्तियों को जब्त करने की मंजूरी दे सकता है। इससे जांच में तेजी आएगी
    • केंद्र सरकार किसी संदिग्ध व्यक्ति को आतंकवादी घोषित कर सकती है।

चीन ने कथित तौर पर म्यांमार सीमा के पास युन्नान प्रांत में एक नया लार्ज फेज्ड ऐरे रडार (LPAR) तैनात किया है। इसकी वजह से भारत पर उसकी निगरानी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

  • LPARs बैलिस्टिक मिसाइलों सहित कई लक्ष्यों को अत्यधिक सटीकता के साथ ट्रैक कर सकते है। ये प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और वायु रक्षा नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • पारंपरिक रडार के विपरीत, जो यांत्रिक घुमाव पर निर्भर करते हैं, LPARs इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित एंटीना का उपयोग करके विशाल क्षेत्रों को शीघ्र स्कैन करने में सक्षम हैं।
  • चीन के अलावा, केवल अमेरिका और रूस ही ऐसे LPAR सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं।

हाल ही में, यूनाइटेड किंगडम की एक बायोटेक कंपनी ने जीन-संपादित केले विकसित किए हैं। इनकी महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि कटाई और परिवहन के दौरान आपस में या किसी अन्य वस्तु से टकराने पर भी इनका रंग भूरा नहीं होता है।

केले का भूरा होने की प्रक्रिया

  • केला अपने संपूर्ण जीवन चक्र में कई रंग बदलता है। आरंभ में इसका रंग हरा होता है, फिर चमकदार पीला हो जाता है, और अंत में अस्वादिष्ट भूरा हो जाता है।
  • केले के रंग में बदलाव इसके पकने की प्रक्रिया का परिणाम है, जो एथिलीन नामक एक हार्मोन के कारण होता है।
  • एथिलीन हार्मोन एंजाइम पॉलीफेनोल ऑक्सीडेज (PPO) के उत्पादन से जुड़े जीन की गतिविधि को बढ़ा देता है, जिसकी वजह से केले का रंग भूरा हो जाता है।
    • जीन-संपादित केले में, PPO से जुड़े जीन को निष्क्रिय कर दिया जाता है।

अब तक, 75/25 इनिशिएटिव के तहत निर्धारित लक्ष्य का 89.7% हासिल कर लिया गया है। इसमें 42.01 मिलियन व्यक्तियों को उच्च रक्तचाप और 25.27 मिलियन व्यक्तियों को मधुमेह का उपचार प्रदान किया गया है।

75/25 इनिशिएटिव के बारे में

  • लॉन्च किया गया: इस पहल की शुरुआत विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (17 मई) 2023 के अवसर पर की गई थी।
  • उद्देश्य: दिसंबर 2025 तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs) के माध्यम से उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित 75 मिलियन व्यक्तियों को मानकीकृत देखभाल प्रदान करना।
  • इसमें राष्ट्रीय गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) के तहत रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet