सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 17 Mar 2025

    4 min read

    सीरिया (राजधानी: दमिश्क)

    सीरिया में संघर्ष के दौरान अलावी अल्पसंख्यकों पर हमला हुआ।

    सीरिया के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • यह पश्चिम एशिया में अवस्थित है।
      • सीमावर्ती देश: इसके उत्तर में तुर्की; पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व में इराक; दक्षिण में जॉर्डन; तथा दक्षिण-पश्चिम में इजरायल एवं लेबनान स्थित हैं।
      • सीमावर्ती जल निकाय: इसके पश्चिम में भूमध्य सागर है।
    • भौगोलिक विशेषताएं:
      • प्रमुख भौतिक क्षेत्र: सीरियाई मरुस्थल, यूफ्रेट्स नदी घाटी, और एंटी-लेबनान पर्वत (लेबनान और सीरिया की सीमा बनाता है)।
      • प्रमुख नदियां: यूफ्रेट्स, ओरोंटेस, टिग्रिस आदि। 
      • उच्चतम बिंदु: माउंट हर्मन।
      • संघर्षरत प्रमुख शहर: अलेप्पो, होम्स, इदलिब, गोलन हाइट्स (इजरायल के साथ विवादित क्षेत्र) आदि।
    • Tags :
    • सीरिया
    • दमिश्क
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features