पीएम-युवा 3.0 | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

शिक्षा मंत्रालय ने “युवा लेखकों को मार्गदर्शन देने के लिए प्रधान मंत्री योजना (पीएम-युवा 3.0)” शुरू की है।

पीएम-युवा 3.0 के बारे में

वैल्यूएटिक्स री (Valueattics Re) भारत में पुनर्बीमा कारोबार शुरू करने के लिए IRDAI (भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण) से मंजूरी पाने वाली पहली निजी कंपनी बन गई है ।

  • वर्तमान में, सार्वजनिक क्षेत्रक की जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (GIC Re) भारत में कार्यरत एकमात्र पुनर्बीमा कंपनी है।

पुनर्बीमा के बारे में

  • पुनर्बीमा एक जोखिम प्रबंधन पद्धति है। इसमें बीमा कंपनियां स्वयं को बड़े वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए अपने जोखिम का एक हिस्सा किसी अन्य बीमा कंपनी (रीइंश्योरर/ पुनर्बीमाकर्ता) को हस्तांतरित कर देती है।
  • विनियामक: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI)।
  • कानून: इसे बीमा अधिनियम, 1938 और IRDAI (पुनर्बीमा) विनियम, 2018 के तहत प्रबंधित किया जाता है।

शिलांग (मेघालय) में उत्तर-पूर्वी प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग एवं प्रसार केंद्र (NECTAR) के परिसर की आधारशिला रखी गई। इससे पूर्वोत्तर में केसर की खेती को बढ़ावा मिलेगा।

  • NECTAR विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त निकाय है।

केसर के बारे में

  • यह एक प्रकार का मसाला है, जो क्रोकस सैटाइवस पौधे के बैंगनी फूलों के वर्तिकाग्र (stigma) से प्राप्त होता है।
  • इसे लाल सोना भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें क्रोकेटिन की मात्रा के कारण इसके वर्तिकाग्र का रंग सामान्यतः नारंगी-लाल होता है।
  • खेती: इसकी खेती मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर (GI टैग वाला केसर), हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में की जाती है।
    • मिशन केसर पहल ने सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में केसर की खेती का विस्तार किया है।

हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ अचानक हवाई हमले किए।

हूती विद्रोहियों के बारे में

  • हूती एक सशस्त्र राजनीतिक और धार्मिक समूह है। इसे पहले अंसार अल्लाह के नाम से जाना जाता था। 
    • ये शिया इस्लाम की एक शाखा जैदी इस्लाम का पालन करते हैं।
  • ये ईरान-प्रेरित "एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस" का हिस्सा हैं, जो इजरायल और पश्चिमी देशों के खिलाफ एक सैन्य गठबंधन है। इसमें  हमास और हिज़्बुल्लाह भी शामिल हैं।
  • 2014 के अंत में यमन में गृह युद्ध शुरू हो गया था, तब हूती विद्रोही ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था।

पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत बलूचिस्तान हाल ही में बढ़ती हिंसा का केंद्र बन चुका है।

बलूचिस्तान के बारे में

  • सामरिक अवस्थिति: यह होर्मुज जलडमरूमध्य के मुहाने पर स्थित है। साथ ही, इसकी सीमा ईरान (पश्चिम में), अफगानिस्तान (उत्तर में) और अरब सागर (दक्षिण में) से लगती है।
    • चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के लिए काफी महत्वपूर्ण डीप सी वाटर पोर्ट ग्वादर भी इसी क्षेत्र में स्थित है।
  • प्राकृतिक संसाधन: यह प्राकृतिक गैस, कोयला, तांबा और सोने से समृद्ध है।
  • सांस्कृतिक विरासत: मेहरगढ़ (विश्व की सबसे पुरानी ज्ञात बस्तियों में से एक), मकरान तट के पेट्रोग्लिफ्स (पत्थर पर उकेर कर बनाई गई आकृतियां) आदि।

भारत-बांग्लादेश नौसैनिक अभ्यास "बोंगो सागर 2025" और समन्वित गश्त अभ्यास बंगाल की खाड़ी में आयोजित किए गए थे।

  • बोंगो सागर अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से INS रणवीर ने भाग लिया था।
  • बोंगोसागर का पहला संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था।

भारत और बांग्लादेश के बीच अन्य द्विपक्षीय अभ्यास:

  • अभ्यास सम्प्रीति: यह वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
    • इसमें आतंकवाद-रोधी अभियान, आपदा प्रतिक्रिया और सैन्य सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में तामुलिदोबा बील का सूखना चिंता का कारण बनकर उभरा है।

पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य के बारे में

  • अवस्थिति और भू-परिदृश्य: यह असम के मोरीगांव जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के मैदानों में स्थित है।
    • इसमें राजामायोंग रिजर्व फॉरेस्ट और पोबितोरा रिजर्व फॉरेस्ट भी शामिल हैं।
  • गेंडों का सर्वाधिक घनत्व: विश्व में “विशाल एक सींग वाले गैंडे” का सर्वाधिक घनत्व यहीं पर है।
  • वनस्पति और जीव: पोबितोरा के घास के मैदानों में विशाल एक सींग वाला गैंडा, वन्य जल भैंस, मॉनिटर लिजार्ड, जंगली सूअर आदि पाए जाते हैं।
  • इसे 1987 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।

हाल ही में, वैज्ञानिकों ने पहली बार प्रकाश को 'सुपरसॉलिड' में परिवर्तित किया है।

  • अब तक, सुपरसॉलिडिटी केवल बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट्स (BECs) में देखी गई थी।
    • BEC पदार्थ की एक अवस्था है। यह तब निर्मित होती है, जब बोसॉन नाम के कणों को परम शून्य तापमान पर ठंडा किया जाता है। इससे वे समान क्वांटम अवस्था में आ जाते हैं।

सुपरसॉलिड के बारे में

  • यह पदार्थ की एक दुर्लभ अवस्था है। इसमें पदार्थ ठोस की तरह दिखाई देता है और बिना घर्षण के प्रवाह का गुण  भी दर्शाता है।
  • सुपरसॉलिड्स को क्वांटम यांत्रिकी द्वारा परिभाषित किया जाता है। इसके अनुसार, इस अवस्था में पदार्थ के कण एक व्यवस्थित, क्रिस्टलीय ठोस में संघनित होते हैं, लेकिन तरल की तरह बिना श्यानता (viscosity) के प्रवाहित भी होते हैं।
    • श्यानता किसी पदार्थ के आंतरिक घर्षण को संदर्भित करती है, जो यह नियंत्रित करता है कि कितनी सहजता उसका बहाव होता है।
  • सुपरसॉलिड्स को बनने के लिए बेहद कम तापमान- आमतौर पर परम शून्य के बहुत करीब तापमान की आवश्यकता होती है।
  • उपयोग: क्वांटम कंप्यूटिंग, सुपरकंडक्टर्स, घर्षण रहित स्नेहक, आदि।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet