प्रचंड प्रहार अभ्यास | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारतीय सशस्त्र बलों (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) ने अरुणाचल प्रदेश में तीनों सेनाओं के एकीकृत बहु-क्षेत्रीय अभ्यास, प्रचंड प्रहार का आयोजन किया। 

  • इसने तीनों सेनाओं में एकीकृत नियोजन, कमान और नियंत्रण, तथा निगरानी एवं गोलाबारी प्लेटफॉर्म्स के निर्बाध निष्पादन को प्रमाणित किया।

रक्षा मंत्रालय ने NAMIS की खरीद के लिए “खरीद (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित)” श्रेणी के तहत एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

NAMIS के बारे में

  • इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला ने विकसित किया है।
    • DRDO रक्षा मंत्रालय का R&D विंग है।
  • यह सबसे परिष्कृत एंटी-टैंक हथियार प्रणालियों में से एक है। इसमें दागो और भूल जाओ टैंक रोधी मिसाइल व दृष्टि प्रणाली है, जिससे इसकी मारक क्षमता तथा घातकता में बढ़ोतरी होती है।

हाल ही में, नीति आयोग के CEO ने “संवृद्धि और उद्यम के लिए डिजिटल उत्कृष्टता (DX-EDGE) पहल” शुरू की।

DX-EDGE के बारे में

  • नेतृत्व: नीति फ्रंटियर टेक हब (NITI FTH) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के सहयोग से भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा।
  • उद्देश्य: डिजिटल प्रौद्योगिकियों और क्षेत्रक-विशिष्ट रणनीतियों का लाभ उठाकर भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को लचीला, प्रतिस्पर्धी व डिजिटल रूप से सक्षम बनाना।
    • अकादमिक और तकनीकी संस्थानों को डिजिटल परिवर्तन सुविधा केंद्रों (DTFCs) में बदलकर भारत की डिजिटल यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उन्हें सशक्त बनाना।

चीन में चिकित्सकों ने जीन संशोधित सूअर से मानव लिवर ज़ेनोट्रांसप्लांटेशन के माध्यम से सूअर के लीवर को एक इंसान में प्रत्यारोपित किया। 

  • सुअर के लीवर ने मरीज के मूल लीवर को पूरी तरह से प्रतिस्थापित नहीं किया। 
  • ट्रांसप्लांट/ प्रत्यारोपण (जिसे 'ऑग्ज़ीलियरी/ सहायक' कहा जाता है) उन लोगों की सहायता के लिए 'ब्रिज ऑर्गन' के रूप में काम कर सकता है, जो मानव दाता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

ज़ेनोट्रांसप्लांटेशन के बारे में 

  • ज़ेनो ट्रांसप्लांटेशन में किसी पशु से जीवित कोशिकाओं, ऊतकों या अंगों को एक मानव में ट्रांसप्लांट, इम्प्लांट या इंफ्यूशन किया जाता है। 
  • लाभ: अंगों की वैकल्पिक आपूर्ति, ट्रांसप्लांटेशन योग्य अंगों की कमी को दूर करना, आदि।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने अपने अंतरिक्ष वेधशाला मिशन, GAIA को बंद कर दिया।

ग्लोबल एस्ट्रोमेट्रिक इंटरफेरोमीटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स (GAIA) के बारे में

  • यह हमारी आकाशगंगा, मिल्की वे का त्रि-आयामी मानचित्र बनाने का एक मिशन था। 
  • GAIA को लैग्रेंज पॉइंट-2 (L-2) में स्थापित किया गया है। यदि सूर्य से अवलोकन किया जाए तो, L-2 पृथ्वी के पीछे है। GAIA पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर है। 
    • लैग्रेंज पॉइंट्स पर दो विशाल द्रव्यमान वाले पिंडों का गुरुत्वाकर्षण खिंचाव और किसी छोटे पिंड को उनके साथ-साथ घूमने के लिए आवश्यक अभिकेंद्रीय बल (centripetal force), दोनों बराबर होते हैं। इस प्रकार यहां पर स्थापित अंतरिक्षयान अपने नियत बिंदु पर बने रहते हैं।
  • उद्देश्य: इसे तारों और अन्य खगोलीय पिंडों की अवस्थिति एवं गति की सटीक माप के माध्यम से एस्ट्रोमेट्री के लिए डिज़ाइन किया गया था। 
  • एस्ट्रोमेट्री: ब्रह्मांड का मानचित्रण करने का विज्ञान।

कसमपट्टी सेक्रेड ग्रोव को तमिलनाडु का दूसरा BHS घोषित किया गया है। राज्य का पहला BHS मदुरै में अरिट्टापट्टी है। 

  • यह डिंडीगुल जिले में अलगर्मलै रिजर्व फॉरेस्ट के पास स्थित है।

जैव विविधता विरासत स्थल (BHS) के बारे में

  • BHS विशिष्ट पारिस्थितिक-तंत्र है। यह अपने कुछ महत्वपूर्ण घटकों के साथ जैव-विविधता के मामले में समृद्ध होता है। यहां प्रजातियों की उच्च समृद्धता; उच्च स्थानिकता; दुर्लभ, स्थानिक और संकटग्रस्त प्रजातियां; कीस्टोन प्रजातियां आदि पाई जाती हैं।
  • इन स्थलों को जैव विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 37(1) के तहत अधिसूचित किया जाता है।
    • इस धारा में प्रावधान है कि राज्य सरकार स्थानीय निकायों के परामर्श से जैव-विविधता महत्त्व वाले क्षेत्र को आधिकारिक राजपत्र में BHS के रूप में अधिसूचित कर सकती है।

असम के स्थानीय समुदाय असम सोलर पार्क को ‘ग्रीन ग्रैबिंग’ बताकर इसका विरोध कर रहे है। इस सोलर पार्क का वित्त-पोषण एशियाई विकास बैंक द्वारा किया जा रहा है। 

ग्रीन ग्रैबिंग के बारे में

  • यह पर्यावरणीय उद्देश्यों के नाम पर भूमि और संसाधनों का विनियोजन है। वर्तमान में यह चिंता का कारण बनकर उभरा है।
  • ग्रीन ग्रैबिंग तब होती है, जब किसी भूमि का कार्बन ऑफसेटिंग, जैव विविधता संरक्षण, वनीकरण या स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन जैसी परियोजनाओं के लिए फिर से उपयोग किया जाता है।
  • इससे स्थानीय समुदाय विस्थापित होते हैं; उनकी आजीविका पर बुरा असर पड़ता है; खाद्य सुरक्षा कमजोर होती है; और स्थानीय कृषि जैव विविधता की रक्षा करने वाले पारंपरिक ज्ञान को नुकसान पहुंचता है।

केरल देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक आयोग बनाने हेतु केरल राज्य वरिष्ठ नागरिक आयोग विधेयक पारित किया है।

  • केरल के नियोजन बोर्ड के अनुसार, 2015 में केरल में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या 13.1 प्रतिशत थी। हालांकि, राष्ट्रीय औसत 8.3 प्रतिशत था।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोग के बारे में

  • उद्देश्य: वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास की भावना का विकास करना।
  • संरचना: इसमें एक अध्यक्ष और कम-से-कम तीन सदस्य होंगे, जो सभी वरिष्ठ नागरिक होंगे।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet