म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद भारत ने 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत मानवीय सहायता भेजी | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

यह भूकंप पिछले दो वर्षों में सबसे शक्तिशाली था। यह भूकंप धरातल पर 10 किलोमीटर की गहराई पर उत्पन्न हुआ था। कम गहराई के कारण इसके तेज झटके महसूस किए गए, क्योंकि भूकंप के उद्गम केंद्र (भूकंप का उद्गम स्थल सतह के नीचे) से तरंगों के रूप में ऊर्जा धरातल पर जल्दी पहुंच जाती है।

  • भूकंप का अधिकेंद्र (भूकंप उद्गम केंद्र के ठीक ऊपर की सतह) मांडले (म्यांमार) से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित था।

भूकंप आने का क्या कारण था?

  • स्ट्राइक-स्लिप फ़ॉल्ट (भ्रंश): यह भूकंप भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के बीच "स्ट्राइक-स्लिप फ़ॉल्टिंग" (सागैंग फ़ॉल्ट) के कारण उत्पन्न हुआ था।
  • सागैंग फ़ॉल्ट के बारे में
    • अवस्थिति: यह उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर म्यांमार से होकर गुजरता है तथा भारतीय एवं यूरेशियन प्लेटों के बीच सीमा बनाता है।
    • विशेषता: यह विश्व के सबसे लंबे और सक्रिय स्ट्राइक-स्लिप फॉल्ट्स में से एक है। इसकी लंबाई 1,500 किमी है।
    • विवर्तनिक गति: भारतीय प्लेट लगातार उत्तर की ओर यानी यूरेशियन प्लेट की तरफ खिसक रही है। इस वजह से सागैंग फ़ॉल्ट पर तनाव उत्पन्न हो रहा है।

फॉल्ट के बारे में

  • परिभाषा: भूपर्पटी की शैलों में गहन दरारें ही भ्रंश (फॉल्ट) होती हैं। भ्रंश के दोनों तरफ शैलें विपरीत दिशा में गति करती हैं। जहां ऊपर के शैलखंड दबाव डालते हैं।
    • इन फॉल्ट प्लेन्स के साथ होने वाली हलचल से संचित तनाव निकलता है, जिससे भूकंप आते हैं।

फॉल्ट (भ्रंश) और उसके प्रकार:

  • नॉर्मल फॉल्ट: यह तब बनता हैजब फॉल्ट के ऊपर की चट्टान (हैंगिंग वॉल) नीचे की चट्टान (फुटवॉल) के सापेक्ष नीचे की ओर खिसकती है। उदाहरण के लिए- पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट घाटी और बेसिन।
  • रिवर्स फॉल्ट: इसमें फॉल्ट प्लेन के ऊपर स्थित चट्टान का ब्लॉक और ऊपर की ओर हो जाता है। ऐसा संपीडन के कारण अभिसरण सीमाओं पर होता है। उदाहरण के लिए- रॉकी पर्वत और हिमालय पर्वत।
  • स्ट्राइक-स्लिप फॉल्ट: यह तब बनता है, जब दो प्लेट्स क्षैतिज रूप से (हॉरिजॉन्टली) एक-दूसरे से आगे बढ़ती हैं। इसमें बहुत कम लंबवत विस्थापन होता है। उदाहरण के लिए- अनातोलिया फॉल्ट, तुर्की।
  • ट्रांसफॉर्म फॉल्ट: यह एक प्रकार का स्ट्राइक-स्लिप फॉल्ट है, जो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच सीमा बनाता है। उदाहरण के लिए- सैन एंड्रियास फॉल्ट, कैलिफोर्निया।

 

 

Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features