सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 31 Mar 2025

    4 min read

    टोंगा (राजधानी: नुकु'आलोफ़ा)

    टोंगा के नजदीक 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।

    भौगोलिक अवस्थिति 

    • अवस्थिति: यह दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है।
    • टोंगा लगभग 170 द्वीपों से मिलकर बना है, जो 3 मुख्य द्वीप समूहों में विभाजित है-
      • टोंगाटापु- दक्षिण में;
      • हाआपाई- मध्य में; तथा 
      • वावाऊ-उत्तर में। 
    • सदस्यता: टोंगा राष्ट्रमंडल और संयुक्त राष्ट्र का सदस्य है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • सबसे ऊंची चोटी: हापाई समूह में काओ द्वीप।
    • जलवायु: इसके उत्तरी द्वीपों में उष्णकटिबंधीय तथा शेष द्वीपों पर अर्द्ध-उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।
    • टोंगा में एक भी नदी नहीं है।
    • Tags :
    • टोंगा
    • नुकु'आलोफ़ा
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features