सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

Posted 26 Apr 2025

5 min read

डॉ. कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन (1940-2025)

प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन का निधन हो गया।

मुख्य योगदान

Image of Dr. Krishnaswamy Kasturirangan
  • अंतरिक्ष: इन्होंने इसरो के अध्यक्ष (1994-2003) के रूप में कार्य किया था। इनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण मिशन सफल रहे थे, जैसे:
  • ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) का संचालन और भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV) की प्रथम सफल उड़ान।
  • भास्कर-I और II जैसे भू-पर्यवेक्षण उपग्रह।
  • भारत की पहली अंतरिक्ष-आधारित उच्च-ऊर्जा खगोल विज्ञान वेधशाला "एस्ट्रोसैट" की योजना।
  • शिक्षा: उन्होंने मसौदा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2019) पर समिति की अध्यक्षता की थी।
  • पर्यावरण: पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील पश्चिमी घाट पर एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए गठित 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय कार्य समूह के अध्यक्ष रहे थे। 
    • रिपोर्ट में पश्चिमी घाट के 37% क्षेत्र को पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील घोषित करने का सुझाव दिया गया था।
  • मूल्य: दूरदर्शी नेतृत्व, लोक सेवा आदि।
  • Tags :
  • डॉ. कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन
Watch News Today
Subscribe for Premium Features