विश्व बैंक ने “पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ्स” रिपोर्ट जारी की | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर-

गरीबी

  • चरम गरीबी में कमी (PPP के अनुसार प्रतिदिन 2.15 डॉलर से कम पर जीवन यापन): यह 16% (2011-12) से घटकर मात्र 2.3% (2022-23) रह गई है। करीब 171 मिलियन लोग वैश्विक गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं।
    • PPP: क्रय शक्ति समता। 
  • ग्रामीण-शहरी अंतराल: यह 7.7% से घटकर 1.7% रह गया है।
  • बहुआयामी गरीबी: गैर-मौद्रिक गरीबी (बहुआयामी निर्धनता सूचकांक द्वारा मापी गई) 2005-06 में 53.8% थी, जो 2019-21 में घटकर 16.4% हो गई।
  • 5 सबसे अधिक आबादी वाले राज्य: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में भारत के चरम गरीब लोगों में से 54% (2022-23) और बहुआयामी गरीबों में से 51% (2019-21) निवास करते हैं। 

असमानता 

  • आय असमानता: विश्व असमानता डेटाबेस के अनुसार, भारत का उपभोग-आधारित गिनी सूचकांक 2011-12 में 28.8 था, जो 2022-23 में घटकर 25.5 हो गया। हालांकि, आय असमानता 52 (2004) गिनी से बढ़कर 62 (2023) हो गई है। 
    • गिनी सूचकांक/ गुणांक आय असमानता की एक माप है। 
  • 2023-24 में शीर्ष 10% की औसत आय निचले 10% की तुलना में 13 गुना अधिक थी। 

रोजगार

  • रोजगार में वृद्धि: विशेष रूप से महिलाओं के बीच रोजगार दर बढ़ रही है। शहरी बेरोजगारी दर भी 2017-18 के बाद से सबसे कम स्तर पर पहुंच गई है।
  • अनौपचारिक रोजगार: खेती के अलावा शेष क्षेत्रकों में केवल 23% वैतनिक नौकरियां ही औपचारिक हैं, बाकी सब अनौपचारिक हैं।
  • लैंगिक असमानताएं: महिलाओं की रोजगार दर 31% है, फिर भी 23.4 करोड़ अधिक पुरुष वैतनिक नौकरियों में हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features