राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने रिवर सिटीज़ अलायंस (RCA) के तहत 2025 कार्य योजना को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य भारतीय शहरों में नदी-केंद्रित शहरी नियोजन को मुख्यधारा में लाना है।
- इस योजना में क्षमता निर्माण कार्यक्रम, ज्ञान साझाकरण मंच, तकनीकी उपकरणों का विकास आदि की एक श्रृंखला शामिल है।
रिवर सिटीज़ एलायंस (RCA) के बारे में
- इसे 2021 में लॉन्च किया गया था। यह जल शक्ति मंत्रालय तथा आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।
- उद्देश्य: संस्थागत क्षमता को मजबूत करना, शहरों के मध्य सहयोग को प्रोत्साहित करना और शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं (URMP) को समर्थन देना।
- रिवर सिटीज़ अलायंस में 145 शहर शामिल हैं।
- कोई भी नदीय शहर किसी भी समय रिवर सिटीज़ अलायंस में शामिल हो सकता है।
शहरी नदी प्रबंधन योजना (URMP) फ्रेमवर्क के बारे में
- इसे राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (NIUA) और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा 2020 में लॉन्च किया गया था।
- यह अपनी तरह का पहला विज़न है, जो यह सुनिश्चित करता है कि नदियों के शहरी स्तर पर प्रबंधन में पर्यावरणीय, आर्थिक और सामाजिक आयामों को एक साथ शामिल किया जाए।
- पांच शहर (कानपुर, अयोध्या , छत्रपति संभाजी नगर, वाराणसी, मुरादाबाद और बरेली) ने पहले ही URMP तैयार कर लिया है।
- छत्रपति संभाजी नगर के खाम नदी पुनरुद्धार मिशन को वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट के रॉस सेंटर प्राइज फॉर सिटीज़ द्वारा विश्व स्तर पर मान्यता दी गई है।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के बारे में
|