मिजोरम पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता दर्ज करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

मिजोरम ने 95% से अधिक की साक्षरता दर हासिल कर ली है। PLFS सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, मिजोरम की साक्षरता दर 98.20% हो गई है। इसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा परिभाषित पूर्ण साक्षरता के बराबर माना गया है।

  • इसके पहले, लद्दाख, ULLAS कार्यक्रम के तहत पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता की घोषणा करने वाली पहली प्रशासनिक इकाई बन गया था।

कार्यात्मक साक्षरता के बारे में

  • अर्थ: इसका आशय पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल के एक निर्धारित स्तर को हासिल करना है।

ULLAS - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (NILP) के बारे में

  • परिभाषित साक्षरता: ऐसे विद्यार्थी जो पढ़ व लिख सकते हैं, बुनियादी गणितीय कौशल से युक्त हैं और डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता रखते हैं (सिर्फ अपने नाम का हस्ताक्षर करना या लिखना नहीं)।
  • योजना का प्रकार: यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 के अनुरूप एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
  • योजना की अवधि: वित्त वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक।
  • संबंधित मंत्रालय: शिक्षा मंत्रालय।
  • योजना का लक्ष्य: औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रहे 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी पृष्ठभूमि के वयस्क।
  • योजना के घटक: इसमें मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल तथा सतत शिक्षा शामिल हैं।
  • कार्यान्वयन: स्वयंसेवकों के माध्यम से, सामाजिक उत्तरदायित्व और कर्तव्य बोध’ को बढ़ावा देना।
    • स्कूलों, स्थानीय सांस्कृतिक केंद्रों, सामुदायिक केंद्रों आदि में उपलब्ध स्थानों का उपयोग करके सामाजिक चेतना केंद्र स्थापित किए जाते हैं। यहां स्कूल कार्यान्वयन की इकाई के रूप में कार्य करते हैं।
  • क्षेत्रीय भाषाओं का उपयोग: DIKSHA पोर्टल और ULLAS मोबाइल ऐप/ पोर्टल के माध्यम से शैक्षिक सामग्री तक पहुंच के लिए।
  • मूल्यांकन और प्रमाणन: FLNAT (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी असेसमेंट टेस्ट) वर्ष में दो बार या मांग पर स्थानीय स्कूलों में आयोजित किया जाता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features