प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा को उनकी जयंती (24 मई) पर देश ने याद किया।

करतार सिंह सराभा के बारे में
- उनका जन्म लुधियाना (पंजाब) के सराभा गांव में हुआ था। वे एक अग्रणी भारतीय क्रांतिकारी थे।
प्रमुख योगदान
- उन्होंने मात्र 15 वर्ष की आयु में ही ग़दर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वे इसके सबसे सक्रिय सदस्यों में से एक थे। ग़दर पार्टी की स्थापना 1913 में ओरेगन (अमेरिका) में ब्रिटिश शासन को खत्म करने के उद्देश्य से की गई थी।
- उन्होंने ग़दर न्यूज़पेपर का पंजाबी संस्करण निकाला।
- भारत लौटने के बाद उन्होंने भारतीय सैनिकों को विद्रोह के लिए संगठित करने पर ध्यान केंद्रित किया और लुधियाना में एक छोटे स्तर की हथियार निर्माण इकाई शुरू की।
- उन्हें लाहौर षडयंत्र केस में राजद्रोह का आरोपी बनाकर, 1915 में विष्णु गणेश पिंगले के साथ फांसी दे दी गई।
- मूल्य: बहादुरी, साहस, सक्रियता, प्रतिबद्धता, आदि।