सोलोमन द्वीप (राजधानी: होनियारा)

सोलोमन द्वीप के किराकिरा में 6.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
भौगोलिक अवस्थिति
- सोलोमन द्वीप दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है।
- यह पश्चिम में पापुआ न्यू गिनी और दक्षिण-पूर्व में वानुअतु के साथ समुद्री सीमाएं साझा करता है।
- जल सीमाएं: दक्षिण में सोलोमन और कोरल सागर, उत्तर और पूर्व में प्रशांत महासागर है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- इसमें लगभग 1,000 द्वीप शामिल हैं। इनमें 6 बड़े मुख्य द्वीप और 900 लघु द्वीप शामिल हैं।
- इनमें मेलानेशिया में ज्वालामुखी द्वीपों और कोरल एटोल की दोहरी श्रृंखला शामिल हैं।