पैराग्वे के राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा की।

पैराग्वे (राजधानी: असुनसियन)
भौगोलिक अवस्थिति:
- अवस्थिति: यह दक्षिण-मध्य दक्षिण अमेरिका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है।
- स्थलीय सीमाएं: इसके उत्तर-पश्चिम और उत्तर में बोलीविया, उत्तर-पूर्व और पूर्व में ब्राजील, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण तथा पश्चिम में अर्जेंटीना हैं।
भौगोलिक विशेषताएं:
- महत्वपूर्ण नदियाँ: पैराग्वे, अपा, पराना और पिलकोमायो।
- ये नदियां अटलांटिक महासागर तक पहुँच प्रदान करती हैं और इन पर अनेक जलविद्युत संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिससे पैराग्वे दुनिया के सबसे बड़े जलविद्युत निर्यातकों में से एक है।
- मकर रेखा इसके मध्य से गुजरती है।
- सबसे ऊँची चोटी: सेरो पेरो