केंद्रीय कृषि मंत्री ने वैज्ञानिकों से लघु किसानों के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली (IFS) विकसित करने का आग्रह किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • एकीकृत कृषि प्रणाली (आईएफएस) एक ही फार्म पर फसलों, पशुधन, बागवानी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और मधुमक्खी पालन को तालमेल बिठाकर जोड़ती है।
  • आईएफएस छोटे किसानों के लिए आय सुरक्षा, संसाधन दक्षता, पोषण सुरक्षा और पारिस्थितिक विविधता को बढ़ाता है, जिनमें से लगभग 89.4% किसान 2 हेक्टेयर से कम भूमि पर खेती करते हैं।
  • सरकार द्वारा आईएफएस मॉडल को बढ़ावा देने वाली एनएमएसए-आरएडी, आरकेवीवाई और आईसीएआर-एआईसीआरपी जैसी पहलों के बावजूद, चुनौतियों में उच्च पूंजी निवेश, ज्ञान की कमी और श्रम-प्रधानता शामिल हैं।

In Summary

एकीकृत कृषि प्रणाली (IFS) के बारे में

  • यह एक सहक्रियात्मक (synergistic) दृष्टिकोण है, जो एक ही कृषि इकाई पर कई घटकों जैसे फसल, पशुपालन, बागवानी, मत्स्यपालन, कुक्कुट पालन और मधुमक्खी पालन को आपस में जोड़ता है।
    • भारत के लगभग 89.4% किसान लघु जोत (2 हेक्टेयर से कम) पर खेती कर रहे हैं।

लघु किसानों के लिए IFS का महत्त्व

  • आय की सुरक्षा: आय के विविध स्रोत फसल के नुकसान और बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान किसानों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। इससे निवल आय में वृद्धि की संभावना बढ़ती है।
  • संसाधन दक्षता: कृषि अपशिष्ट और पोषक तत्वों का खेत में ही पुनर्चक्रण खाद एवं चारे जैसे इनपुट खर्चों को कम करता है।
  • पोषण सुरक्षा: यह किसान परिवार के लिए संतुलित आहार (दूध, अंडे, सब्जियां आदि) सुनिश्चित करता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण का उन्मूलन करने में मदद मिलती है।
  • पारिस्थितिक विविधता: वैज्ञानिक फसल पद्धतियों (जैसे अंतर-फसल और मिश्रित फसल चक्र) के माध्यम से जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है। इससे जल, पोषण और स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कम होती है।

चुनौतियां

  • पूंजी की अधिक आवश्यकता: संबद्ध क्षेत्रकों (जैसे- पशु शेड, मछली तालाब आदि) को स्थापित करने के लिए उच्च प्रारंभिक निवेश की आवश्यकता होती है।
  • ज्ञान का अभाव: पारंपरिक किसानों के पास जटिल व बहु-स्तरीय प्रणालियों के प्रबंधन के लिए तकनीकी कौशल की कमी हो सकती है।
  • श्रम की आवश्यकता: एकीकृत कृषि प्रणाली में श्रम की अधिक आवश्यकता होती है।

सरकारी पहलें

  • राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) - वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास (RAD): यह स्थान-विशिष्ट IFS संकुलों (clusters) को बढ़ावा देने वाला प्राथमिक मिशन है।
  • राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY): यह राज्यों को विभिन्न IFS मॉडल्स और अवसंरचना के वित्त-पोषण के लिए लचीलापन प्रदान करती है।
  • परंपरागत कृषि विकास योजना: यह पशुधन और फसल घटकों के बीच जैविक पोषक चक्र को बढ़ावा देती है।
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान: इसका उद्देश्य 'लैब-टू-लैंड' (प्रयोगशाला से खेत तक) के अंतर को समाप्त करना और क्षेत्र-विशिष्ट IFS मॉडल्स प्रसारित करने के लिए वैज्ञानिकों को नियुक्त करना है।
  • ICAR-AICRP: एकीकृत कृषि प्रणाली पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (AICRP) विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों के लिए उत्पादकता बढ़ाने हेतु 25 राज्यों में स्थान-विशिष्ट मॉडल्स विकसित कर रही है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY)

राज्यों को कृषि क्षेत्र के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली एक योजना। यह राज्यों को विभिन्न IFS मॉडल्स के वित्त-पोषण में लचीलापन प्रदान करती है।

राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA)

भारत सरकार की एक योजना जिसका उद्देश्य स्थायी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास (RAD) इसी मिशन के अंतर्गत IFS संकुलों को बढ़ावा देता है।

ICAR-AICRP

एकीकृत कृषि प्रणाली पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना। यह विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों के लिए उत्पादकता बढ़ाने हेतु स्थान-विशिष्ट मॉडल्स विकसित करती है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet