रवांडा (राजधानी: किगाली)
रवांडा ने सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट्स आर्थिक समुदाय (ECCAS) से स्वयं को अलग कर लिया है।
- ECCAS मध्य अफ्रीका में क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक संगठन है।

भौगोलिक अवस्थिति:
- यह एक स्थल-रुद्ध देश है जो पूर्व-मध्य अफ्रीका में भू-मध्य रेखा के दक्षिण में स्थित है।
- भूमि सीमाएं: इसके उत्तर में युगांडा, पूर्व में तंजानिया, दक्षिण में बुरुंडी, और पश्चिम में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- पूर्वी अफ्रीका की महान झीलों में से एक किवु झील, रवांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के बीच स्थित है।
- प्राथमिक खनिज संसाधन: टिन (कैसिटेराइट) और टंगस्टन (वोल्फ्राम)।
- रवांडा के प्रमुख नृजातीय समूह हुतु और तुत्सी हैं।
- रिफ्ट घाटी: रवांडा का पूर्वी क्षेत्र ग्रेट रिफ्ट वैली का हिस्सा है, जो एक भू-गर्भीय दरार है और पूर्वी अफ्रीका में फैली हुई है।