सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

Posted 14 Jun 2025

6 min read

राम प्रसाद बिस्मिल (1897 - 1927)

प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी नेता राम प्रसाद बिस्मिल को उनकी जयंती (11 जून) पर देशवासियों ने याद किया।

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में

  • उनका जन्म शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वे बचपन से ही आर्य समाज के विचारों से गहरे रूप से प्रभावित थे।

मुख्य योगदान

  • क्रांतिकारी गतिविधियां: 1918 में मैनपुरी षड्यंत्र के माध्यम से लोगों की नजर में आए। इसमें उन्होंने राष्ट्रवादी विचारों के प्रसार के लिए प्रतिबंधित किताबों का वितरण किया था।
  • HRA की स्थापना: 1924 में, उन्होंने सचिन्द्रनाथ सान्याल और अन्य के साथ हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) की सह-स्थापना की थी। बाद में इसे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) नाम दिया गया था।
  • काकोरी षड्यंत्र (1925): राम प्रसाद बिस्मिल काकोरी ट्रेन डकैती के सूत्रधार थे।
  • जेल विरोध: जेल में रहते हुए, बिस्मिल और उनके साथियों ने उन्हें राजनीतिक कैदियों के रूप में मानने तथा जेल की कठोर परिस्थितियों का विरोध करने के लिए भूख हड़ताल की थी।
  • साहित्यिक कार्य: उन्होंने बिस्मिल, राम और अज्ञात उपनामों से हिंदी एवं उर्दू में देशभक्ति कविताओं की रचना की थी।
  • Tags :
  • राम प्रसाद बिस्मिल
  • काकोरी षड्यंत्र
  • हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन
Watch News Today
Subscribe for Premium Features