महिला राजनीतिक नेतृत्वकर्ता 2025 | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

यूएन वीमेन (UN Women) की एक नई फैक्टशीट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर राजनीतिक नेतृत्व की भूमिकाओं से महिलाएं हटती जा रही हैं।

फैक्टशीट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर:

  • एक प्रमुख के रूप में महिला: केवल 25 देशों में ही महिलाएं शीर्ष नेतृत्व की किसी भूमिका में हैं।
  • वैश्विक स्थिति: दुनिया भर में केवल 22.9% कैबिनेट मंत्री महिलाएं हैं।
  • भारत की स्थिति: कैबिनेट मंत्री पदों पर महिलाओं की संख्या के मामले में भारत 181 देशों में 174वें स्थान पर है। यहां राजनीतिक नेतृत्व में महिलाओं की हिस्सेदारी मात्र 5.6% है - जो दुनिया में सबसे कम है।
  • पोर्टफोलियो के बंटवारे में भेदभाव: महिलाओं को ज्यादातर सामाजिक क्षेत्रों जैसे परिवार और बच्चों से जुड़े पोर्टफोलियो दिए जाते हैं, जबकि पुरुषों को आर्थिक एवं रणनीतिक विभागों जैसे महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिए जाते हैं।

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हुई एयर इंडिया फ्लाइट की दुर्घटना की जांच विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) कर रहा है।

विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB)

  • AAIB की स्थापना 2012 में नागर विमानन मंत्रालय के अंतर्गत एक संलग्न कार्यालय के रूप में की गई थी।
  • यह 1944 के अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन कन्वेंशन के एनेक्स 13 के तहत भारत के दायित्वों को पूरा करने के लिए उत्तरदायी है।
  • कार्य
    • यह विमान (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियम, 2017 के तहत केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त कोर्ट या जांच अधिकारियों को जांच एवं प्रशासनिक कार्यों में मदद करता है।
    • 2250 किलोग्राम से अधिक वजन वाले विमान (आल-अप वेट- AUW) या टर्बोजेट विमान से जुड़ी सभी दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं की जांच AAIB द्वारा की जाती है।

हाल ही में, इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से सामरिक व रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से होने वाले समुद्री व्यापार के समक्ष खतरा पैदा हो गया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य के बारे में

  • यह ओमान और ईरान के बीच अवस्थित है।
  • यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।
  • यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल चोक पॉइंट है- वैश्विक पेट्रोलियम तरल पदार्थों की खपत का लगभग 21% हिस्सा यहीं से गुजरता है।
  • सीमावर्ती राष्ट्र
    • उत्तर: ईरान से घिरा हुआ।
    • दक्षिण: संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप से घिरा हुआ।

 

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) क्रिप्टोकरेंसी जैसी वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDAs) के माध्यम से कर चोरी और अघोषित आय के शोधन (Laundering) की जांच कर रहा है।

  • VDAs वे डिजिटल परिसंपत्तियां हैं, जो लेन-देन के लिए ब्लॉकचेन या क्रिप्टोग्राफिक तकनीक का उपयोग करती हैं।

वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDAs) के लिए कराधान संबंधी प्रावधान

  • CBDT का NUDGE  (नॉन-इन्ट्रूसिव यूसेज ऑफ़ डेटा टू गाइड एंड इनेबल) दृष्टिकोण: यह "पहले विश्वास" (Trust First) की नीति पर आधारित है। इसका उद्देश्य है कि लोग स्वेच्छा से टैक्स विवरण दें और अगर VDA (जैसे क्रिप्टोकरेंसी) से होने वाली आय सही ढंग से घोषित नहीं की गई है, तो उसे अपडेट करें और सही जानकारी दें।
  • लागू कर दरें (वित्त अधिनियम 2022 के अनुसार)
    • VDAs लाभ पर फ्लैट 30% टैक्स।
    • निवासियों को VDAs के अंतरण पर 1% TDS।

पक्षियों के प्रभावी संरक्षण में सहायता के लिए पक्षी प्रजातियों की पहली एकीकृत वैश्विक चेकलिस्ट, एविलिस्ट लाइव हो गई है। 

  • यह अंतर्राष्ट्रीय पक्षीविज्ञान समिति (आईओसी) और क्लेमेंट्स सूचियों की जगह लेगी। इसे सालाना अपडेट किया जाएगा।

एविलिस्ट (AviList) के बारे में

  • यह विश्व के पक्षियों का सबसे वर्तमान और प्रामाणिक वर्गीकरण प्रदान करेगा।
  • यह एक सहयोगात्मक वैश्विक प्रयास है। इसमें बर्डलाइफ इंटरनेशनल, कॉर्नेल लैब ऑफ़ ऑर्निथोलॉजी, अमेरिकन ऑर्निथोलॉजिस्ट्स सोसाइटी, इंटरनेशनल ऑर्निथोलॉजिस्ट्स यूनियन और एवीबेस के प्रतिनिधि शामिल थे।
  • इसमें 11,131 प्रजातियां, 19,879 उप-प्रजातियां, 2,376 वंश (Genera), 252 कुल और 46 गण (Order) शामिल हैं।  

हाल ही में, हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिपकी-ला में बॉर्डर टूरिज्म गतिविधियां शुरू की।

शिपकी-ला के बारे में

  • ऊंचाई: भारत-तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में) सीमा पर 3,930 मीटर की ऊंचाई पर है।
  • स्थान: किन्नौर जिला, हिमाचल प्रदेश।
    • यह एक पहाड़ी दर्रा और एक सीमा चौकी है।
  • नदी: सतलज इसी दर्रे से भारत में प्रवेश करती है। सतलज नदी मानसरोवर के पास राक्षस ताल से निकलती है।
  • महत्त्व: प्राचीन रेशम मार्ग पर स्थित होने के कारण सदियों से एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग रहा है।
    • इसे 2020 में कोविड महामारी के बाद बंद कर दिया गया था।

एक नए अध्ययन में सेप्सिस के मरीजों में मृत्यु दर कम करने में स्टेटिन की भूमिका पाई गई।

  • सेप्सिस को पहले “ब्लड पॉइजनिंग” कहा जाता था। यह एक जानलेवा स्थिति है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली किसी संक्रमण के प्रति जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देती है। इस वजह से शरीर में तीव्र सूजन हो जाती है।

स्टैटिन के बारे में

  • यह एक प्रकार की दवाओं का समूह है, जो मुख्यतः हृदय रोगों के इलाज में प्रयुक्त होती हैं। यह रक्त में LDL (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन)/ खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
  • इसमें सूजन-रोधी, प्रतिरक्षा नियंत्रक (इम्यूनोमॉड्यूलेटरी), एंटीऑक्सीडेंट और शरीर के भीतर खून के थक्के बनने से रोकने वाली क्षमता (एंटीथ्रॉम्बोटिक) होती है।
  • यह अत्यधिक सूजन को कम करने, एंडोथेलियल फंक्शन को सुधारने, और संभावित रोगाणुरोधी प्रभाव दिखाने में सहायक होता है।

विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) ने एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान के मलबे से ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है।

ब्लैक बॉक्स के बारे में

  • इसमें दो महत्वपूर्ण फ्लाइट रिकॉर्डिंग डिवाइस होते हैं:
    • फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर: यह उड़ान के दौरान विमान की गति, ऊंचाई, इंजन की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण डेटा को रिकॉर्ड करता है।
    • कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर: पायलेट्स के बीच बातचीत, अलार्म, और कॉकपिट की पृष्ठभूमि की आवाजें रिकॉर्ड करता है।
  • उद्देश्य: विमान की उड़ान के दौरान और दुर्घटना के समय की महत्वपूर्ण जानकारी को रिकॉर्ड करना।
  • रंग: यह चमकीले नारंगी रंग का होता है, ताकि दुर्घटना के बाद आसानी से दिखाई दे सके।
  • सामग्री: इसे मजबूत धातुओं (जैसे स्टील या टाइटेनियम) से बनाया जाता है और यह अत्यधिक गर्मी या ठंड से सुरक्षित रहता है।
  • स्थान: इसे विमान के पिछले हिस्से में रखा जाता है, क्योंकि वहां दुर्घटना का प्रभाव सबसे कम होता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet