राजभाषा (Official Language)
भारत सरकार के राजभाषा विभाग ने हाल ही में अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती (50 वर्ष) मनाई।
- राजभाषा विभाग की स्थापना 1975 में हुई थी।
राजभाषा के बारे में
- संविधान के भाग XVII में राजभाषा से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।
- अनुच्छेद 343 के अनुसार ‘संघ की राजभाषा देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी’ होगी।
- राजभाषा अधिनियम, 1963 के अनुसार “संघ के सभी शासकीय कार्यों और संसदीय कार्यों में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी का भी उपयोग किया जाएगा।”
- अनुच्छेद 344 में राजभाषा आयोग और राजभाषा समिति के गठन का प्रावधान किया गया है।
- अनुच्छेद 345 यह प्रावधान करता है कि राज्य विधानमंडल राज्य में उपयोग की जाने वाली किसी एक या अधिक भाषाओं या हिंदी को उस राज्य की राजभाषा के रूप में अधिसूचित कर सकता है।
- Tags :
- राजभाषा
- भाग XVII
Articles Sources
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC)
केंद्रीय वित्त मंत्री ने गुजरात अंतर्राष्ट्रीय वित्त टेक-सिटी (GIFT सिटी)-IFSC की प्रगति की समीक्षा की है।
- GIFT सिटी-IFSC को 2015 में विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के रूप में स्थापित किया गया था।
- यह अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय गतिविधियों का केंद्र है तथा भारतीय और वैश्विक वित्तीय बाजारों के बीच सेतु का कार्य करता है।
IFSC प्राधिकरण के बारे में
- अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) प्राधिकरण “अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र अधिनियम, 2019” के तहत स्थापित एक वैधानिक संस्था है।
- यह संस्था भारत में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (IFSCs) के भीतर वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के विकास और विनियमन के लिए एकीकृत विनियामक के रूप में कार्य करती है।
- Tags :
- GIFT सिटी
- अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC)
Articles Sources
UN80 पहल
वर्ष 1945 में UN चार्टर पर हस्ताक्षर के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र ने UN80 पहल शुरू की है।
- इस पहल का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र संगठन की कार्यप्रणाली को सरल बनाना, इसके प्रभाव को सशक्त करना, और तेजी से बदलती दुनिया में UN की प्रासंगिकता की फिर से पुष्टि करना है।
संयुक्त राष्ट्र (UN) के बारे में
- स्थापना: संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी। यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
- संयुक्त राष्ट्र के निम्नलिखित छह प्रमुख अंग हैं:
- महासभा (General Assembly)
- सुरक्षा परिषद (Security Council)
- आर्थिक और सामाजिक परिषद (Economic and Social Council)
- न्यास परिषद (Trusteeship Council)
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)
- संयुक्त राष्ट्र सचिवालय (UN Secretariat)
- कुल सदस्य: 193. भारत संयुक्त राष्ट्र का संस्थापक सदस्य है।
- Tags :
- UN80 पहल
- द्वितीय विश्व युद्ध
ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट
राजस्व आसूचना निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) ने 'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' के तहत लगभग 9 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया।
'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' के बारे में
- यह ऑपरेशन मूल रूप से पाकिस्तान की वस्तुओं को अवैध रूप से भारत में आयात को रोकने के लिए शुरू किया गया।
- ये सामान मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) जैसे तीसरे देशों के रास्ते भारत में लाए जा रहे थे।
- पहलगाम आतंकी हमलों के बाद भारत ने मूल रूप से पाकिस्तान की वस्तुओं के भारत में प्रत्यक्ष आयात या इन वस्तुओं को किसी अन्य जगह निर्यात करके अप्रत्यक्ष रूप से भारत में भेजने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
- इससे पहले इन वस्तुओं के भारत में आयात पर 200% कस्टम ड्यूटी लगाई जाती थी।
- Tags :
- तस्करी
- राजस्व आसूचना निदेशालय
- ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट
Articles Sources
विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्लस्टर पहल
“विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्लस्टर वार्षिक रिपोर्ट 2024-2025" में "विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्लस्टर पहल" के तहत शुरू की गई विभिन्न पहलों को रेखांकित किया गया।
- इन पहलों में Kalaanubhav.in भी शामिल है जो कारीगरों के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) आधारित मार्केटप्लेस है।
‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्लस्टर पहल’ के बारे में
- शुरुआत: यह पहल 2020 में "प्रधानमंत्री की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद (PM-STIAC)" की सिफारिशों के आधार पर लॉन्च की गई थी।
- उद्देश्य: शैक्षणिक संस्थानों, अनुसंधान एवं विकास संगठनों, उद्योगों और स्थानीय सरकारों जैसे हितधारकों को एक साथ लाना, ताकि इनोवेटिव विचारों के माध्यम से मांग-आधारित समाधान प्रदान किए जा सकें।
- कार्यप्रणाली:
- यह कंसोर्टियम-आधारित अप्रोच के माध्यम से संचालित होता है।
- यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों की समस्या के समाधान पर केंद्रित है।
- नोडल कार्यान्वयन एजेंसी: प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) का कार्यालय।
- PSA कैबिनेट सचिव के तहत कार्य करता है।
- Tags :
- PM-STIAC
- प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA)
- कैबिनेट सचिव
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्लस्टर पहल
Articles Sources
अल्फाजीनोम
गूगल डीपमाइंड ने अल्फाजीनोम नामक एक नया AI मॉडल लॉन्च किया है।
अल्फाजीनोम
- यह नया AI मॉडल इस बात का सटीक अनुमान लगाने में मदद करेगा कि मानव DNA में होने वाले व्यक्तिगत म्यूटेशन (परिवर्तन) उनके कार्यों और हमारे स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करते हैं।
- यह गूगल डीपमाइंड के पूर्व के जीनोमिक्स मॉडल, एनफॉर्मर पर आधारित है। यह अल्फाएमिससेंस का पूरक है। अल्फाएमिससेंस प्रोटीन-कोडिंग क्षेत्रों में बदलावों के प्रभाव को वर्गीकृत करने में माहिर है।
- यह मॉडल बहुत लंबे DNA अनुक्रमों (लगभग 10 लाख बेस पेयर तक) का विश्लेषण कर सकता है और बेहद विस्तृत पूर्वानुमान प्रदान करता है।
- Tags :
- अल्फाजीनोम
- अनुसंधान में AI
ग्रीन डेटा सेंटर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने गाजियाबाद में सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) में अत्याधुनिक ग्रीन डेटा सेंटर की आधारशिला रखी।
ग्रीन डेटा सेंटर के बारे में
- यह पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने और ऊर्जा दक्षता को अधिकतम करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
- यह भारत को एक आत्मनिर्भर वैश्विक डिजिटल शक्ति बनाने के लक्ष्य के अनुरूप है।
- इसे CEL और ESDS (एक निजी कंपनी) के सहयोग से स्थापित किया गया है। CEL, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत CSIR से संबद्ध एक सार्वजनिक क्षेत्रक का उपक्रम है।
- Tags :
- ग्रीन डेटा सेंटर
Articles Sources
मानसरोवर झील
छह साल के अंतराल के बाद, भारतीय तीर्थयात्रियों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी की और इस पवित्र झील के दर्शन किए।
- यह यात्रा कोविड-19 महामारी और LAC विवाद के बाद भारत-चीन के बीच लोगों की आवाजाही का पहला मामला है।
- यह यात्रा दो मार्गों से की जाती है: लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) और नाथू ला दर्रा (सिक्किम)।
मानसरोवर झील के बारे में
- कैलाश पर्वत को संस्कृत में मानस सरोवर झील के नाम से भी जाना जाता है।
- स्थान: यह झील तिब्बत में, कैलाश पर्वत के दक्षिणी छोर पर स्थित है।
- यह दुनिया में मीठे पानी की सबसे ऊंचाई पर स्थित झील है।
- प्रमुख मठ: चियू गोम्पा मठ इस झील के पास स्थित है।
- सांस्कृतिक और धार्मिक महत्त्व:
- हिंदू धर्म: माना जाता है कि इस झील का निर्माण भगवान ब्रह्मा ने किया था।
- बौद्ध धर्म: बौद्ध धर्म के अनुयायी इस झील का संबंध अनोतत्ता झील से बताते हैं और मानते हैं कि भगवान बुद्ध का गर्भाधान यहीं हुआ था।
- Tags :
- लिपुलेख दर्रा
- कैलाश पर्वत
- मानसरोवर झील
- नाथू ला दर्रा