सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल

Posted 27 Jun 2025

4 min read

जापान (राजधानी: टोक्यो)

जापान के द्वीपों पर बार-बार भूकंप की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

भौगोलिक अवस्थिति:

  • अवस्थिति: जापान एशिया के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है।
  • मुख्य द्वीप: होन्शू (सबसे बड़ा), होक्काइडो, क्यूशू और शिकोकू।
  • समुद्री सीमाएं: इसके पूर्व में प्रशांत महासागर, उत्तर में  ओखोटस्क सागर, पश्चिम में जापान सागर (इसे पूर्वी सागर भी कहा जाता है) तथा दक्षिण-पश्चिम में पूर्वी चीन सागर है।

भौगोलिक विशेषताएं:

  • सबसे ऊँचा शिखर: माउंट फ़ूजी (3,776 मीटर), जो एक प्रसिद्ध ज्वालामुखी पर्वत है।
  • प्रमुख नदियाँ: शिनोना (सबसे लंबी), टोने और किशो।
  • प्राकृतिक खतरे: पैसिफिक रिंग ऑफ फ़ायर पर स्थित होने के कारण जापान में बार-बार भूकंप आते हैं।
  • Tags :
  • जापान
  • टोक्यो
Watch News Today
Subscribe for Premium Features