सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 03 Feb 2025

    7 min read

    जापान (राजधानी: टोक्यो)

    जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने नए H3 रॉकेट से नेविगेशन उपग्रह “मिशिबिकी 6 (Michibiki 6)” को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।

    • मिशिबिकी 6 जापान की क्षेत्रीय नेविगेशन प्रणाली का पांचवां उपग्रह है। 
    • जापान की क्षेत्रीय नेविगेशन प्रणाली को कुआसी-जेनिथ सैटेलाइट सिस्टम (QZSS) कहा जाता है।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • स्थलीय सीमाएं: जापान एक द्वीपीय राष्ट्र है। इसकी सीमा किसी भी अन्य देश से नहीं लगती है। 
      • जापान का लगभग संपूर्ण भू-क्षेत्र चार मुख्य द्वीपों पर  फैला हुआ है। उत्तर से दक्षिण की ओर क्रमशः अवस्थित इन द्वीपों के नाम हैं- होक्काइडो (सबसे बड़ा), होंशू, शिकोकू और क्यूशू।   
      • समुद्री सीमाएं: इसके पूर्व में प्रशांत महासागर; उत्तर में ओखोटस्क सागर; पश्चिम में जापान सागर (जिसे पूर्वी सागर भी कहा जाता है); और दक्षिण-पश्चिम में पूर्वी चीन सागर है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • जलवायु: जापान में जलवायु विविधता पाई जाती है। यहां के उत्तरी हिस्से में उप-आर्कटिक जलवायु और दक्षिणी हिस्से में आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।
    • सबसे ऊंची चोटी: माउंट फूजी (3,776 मीटर), जो कि एक स्ट्रैटोवोल्केनो है।
    • प्रमुख नदियां: शिनानो नदी (सबसे लंबी), टोन नदी, और किसो नदी।
    • पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के नजदीक स्थित होने के कारण  यहां बार-बार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।
    • Tags :
    • जापान
    • टोक्यो
    • H3 रॉकेट
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features