Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल

Posted 06 Aug 2025

1 min read

न्यूजीलैंड (राजधानी: वेलिंगटन)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली रक्षा रणनीतिक वार्ता नई दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

भौगोलिक अवस्थिति

  • न्यूजीलैंड दक्षिणी-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश है
  • सीमावर्ती जल निकाय: तस्मान सागर, प्रशांत महासागर।
  • न्यूजीलैंड के दो मुख्य द्वीप हैं, उत्तरी द्वीप और दक्षिणी द्वीप। इन दोनों द्वीपों को कुक जलडमरूमध्य अलग करता है।

भौगोलिक विशेषताएं

  • भू-आकृति: यह रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है। यहाँ कैंटरबरी के जलोढ़ मैदान आदि स्थित हैं।
  • सक्रिय ज्वालामुख : माउंट रुपेहू; व्हाइट आइलैंड, आदि।
  • सबसे ऊंची चोटी: माउंट कुक (दक्षिणी आल्प्स)।
  • प्रमुख नदियाँ: वाइकाटो, क्लुथा, वांगानुई, आदि।
  • यह ज़ीलैंडिया नामक एक लघु महाद्वीप का हिस्सा है। 
  • Tags :
  • Pacific Ocean
  • New Zealand
  • India-New Zealand
  • Zealandia
Watch News Today
Subscribe for Premium Features