वियतनाम (राजधानी: हनोई)

भारत और वियतनाम के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए हाल ही में छठी उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
भौगोलिक अवस्थिति
- यह दक्षिण पूर्व एशिया की मुख्यभूमि में अवस्थित है।
- सीमावर्ती देश: इसके उत्तर में चीन तथा पश्चिम में लाओस और कंबोडिया हैं।
- सीमावर्ती जल निकाय: थाईलैंड की खाड़ी और दक्षिण चीन सागर।
भौगोलिक विशेषताएं
- नदियां: रेड और मेकांग;
- पर्वत: अन्नामी पर्वत श्रेणी;
- यहां की हांग सोन डूंग गुफा को विश्व का सबसे बड़ा ज्ञात गुफा मार्ग माना जाता है।
- यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हा लोंग बे (3,000 से अधिक द्वीप)- विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल है।